{"_id":"680be0078c871bfae30e8d78","slug":"bike-and-tractor-trolley-collide-one-young-man-dies-kitchha-news-c-242-1-shld1013-123871-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: बाइक और ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर, एक युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: बाइक और ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर, एक युवक की मौत
Sat, 26 Apr 2025 12:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 26 Apr 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
किच्छा। लालपुर में बाइक और ट्रैक्टर-ट्राॅली के बीच भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई।
बृहस्पतिवार रात ग्राम महराया निवासी मतलूब खां (40) अपने साथी इश्तियाक खां के साथ बाइक से लालपुर से घर जा रहा था। महराया रोड पर सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्राॅली से बाइक टकरा गई। हादसे में दोनों घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, यहां मतलूब को मृत घोषित किया गया। दुर्घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर भाग गया। पुलिस ने वाहन कब्जे में लिया है। जानकारी के अनुसार मतलूब खां मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता था। उसकी पत्नी सलमा ने चालक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है।