फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Big win of Dumka on Lalu Singh seat in district

जिले की लालकुआं सीट पर दुम्का की बड़ी जीत

Sat, 11 Mar 2017 11:54 PM IST
अमर उजाला, हल्द्वानी।
अमर उजाला, हल्द्वानी। Updated Sat, 11 Mar 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
Big win of Dumka on Lalu Singh seat in district
bjp - फोटो : Amar Ujala
 लालकुआं विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी नवीन दुम्का से जिले में सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी हरीश चंद्र दुुर्गापाल को शिकस्त दी। इस सीट पर मजबूत दावेदारी करने वाले निर्दलीय प्रत्याशी हरेंद्र बोरा तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

जिले में विधानसभा की कुल छह सीटें हैं। यहां चार सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है जबकि एक सीट पर निर्दलीय और एक सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी को जीत मिली है। लालकुआं सीट पर पिछली बार निर्दलीय रिकार्ड मतों से चुनाव जीते हरीश दुर्गापाल ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा। यहां भाजपा के विजयी प्रत्याशी नवीन चंद्र दुम्का को 44293 मत मिले जबकि हरीश दुर्गापाल को 17185 मत प्राप्त हुए। दुम्का ने दुर्गापाल को 27108 मतों से हराया। यह जिले में किसी भी प्रत्याशी की सबसे बड़ी जीत है। यहां निर्दलीय प्रत्याशी हरेंद्र सिंह बोरा 14709 मत लेकर तीसरे स्थान पर रहे। जिले की हल्द्वानी सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. इंदिरा हृदयेश ने भाजपा के जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला को पराजित किया। डॉ. हृदयेश को 43786 मत मिले जबकि रौतेला को 37229 मोट प्राप्त हुए। कांग्रेस ने भाजपा प्रत्याशी को 6557 मतों से पराजित किया। यहां सपा प्रत्याशी शोएब अहमद को 10337 मत मिले। नैनीताल सीट पर भाजपा के संजीव आर्य को 30036 और कांग्रेस की सरिता आर्य को 22789 मत मिले। संजीव आर्य ने सरिता आर्य को 7247 मतों से हराया। यहां 5505 लेकर हेम चंद्र आर्या तीसरे स्थान पर रहे। भीमताल में निर्दलीय राम सिंह कैड़ा ने भाजपा के गोविंद सिंह बिष्ट को 3446 मतों से पराजित किया। कैड़ा को 18878 और गोविंद सिंह बिष्ट को 15432 मत मिले। यहां तीसरे स्थान पर रहे कांग्रेस के दान सिंह भंडारी को 14703 मत मिले। कालाढूंगी सीट पर भाजपा प्रत्याशी बंशीधर भगत ने कांग्रेस के प्रकाश जोशी को 20597 मतों से हराया। भगत को 45704 और जोशी को 25107 मोट मिले। तीसरे स्थान पर रहे महेश शर्मा को 20214 मत प्राप्त हुए। रामनगर सीट पर भाजपा के दीवान सिंह बिष्ट ने कांग्रेस के रणजीत सिंह रावत को 8611 मतों से हराया। भाजपा प्रत्याशी को 35839 और कांग्रेस को 27228 मत मिले। तीसरे स्थान पर रहे बसपा के राजीव अग्रवाल को 10766 मत प्राप्त हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed