फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   bhimtal student death

Nainital News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल

Fri, 02 Jun 2023 01:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 02 Jun 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
bhimtal student death
हल्द्वानी। हल्दूचौड़ में बाइक सवार दो युवक सड़क किनारे लहूलुहान हालत में मिले। इनमें एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरे को गंभीर हालत में एसटीएच में भर्ती कराया गया है। पुलिस हादसे में घायल होने का अंदेशा जता रही है।
विज्ञापन


भीमताल के तल्लीताल निवासी 22 वर्षीय मानस शाह पुत्र हरीश चंद्र शाह हल्द्वानी में निजी शिक्षण संस्थान से होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहा था। वह यहां किराए पर कमरा लेकर रहता था। पुलिस के अनुसार बुधवार की रात मानस अपने दोस्त पंकज निवासी बेरीनाग के साथ बाइक से हल्दूचौड़ गया था। देर रात दोनों सड़क पर लहूलुहान मिले। आसपास के लोगों ने उन्हें बेस अस्पताल भिजवाया जहां डॉक्टर ने मानस को मृत घोषित कर दिया। पंकज की हालत नाजुक होने पर उसे एसटीएच भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि हादसा किस वजह से अभी इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं है। एक छात्र की मौत हो गई है जबकि गंभीर रूप से घायल दूसरे युवक का एसटीएच में उपचार चल रहा है। उसके होश में आने के बाद ही सही बात पता चल पाएगी। हालांकि पुलिस इसे प्रारंभिक तौर पर सड़क दुर्घटना मानकर चल रही है।
विज्ञापन



इकलौते बेटे की मौत से परिजनों में मचा कोहराम
भीमताल। तल्लीताल निवासी हरीश शाह के बेटे मानस शाह की मौत की खबर से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इकलौता बेटा होने के चलते मानस घर का लाडला था। कोई भी उसकी मौत पर यकीन नहीं कर पा रहा है। मानस के पिता हरीश शाह भीमताल में ही निजी काम करते हैं। मानस की मौत की खबर लगते ही तल्लीताल क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। चेयरमैन देवेंद्र सिंह चनौतिया, व्यापार मंडल अध्यक्ष सौरभ रौतेला, राजेश नेगी, प्रवीण पांडे, सतीश लाल वर्मा, हिमांशु रौतेला, भानु लोशाली, प्रवीण पटवाल, मुकेश पलड़िया, धन सिंह राणा, अजय नेगी, अखिलेश सेमवाल, रामपाल सिंह गंगोला आदि ने शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article