{"_id":"6e4ad96c4486409de862cadf636a13b2","slug":"bhawali-entered-into-uncontrollable-alto-store-one-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भवाली में बेकाबू आल्टो दुकान में घुसी, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भवाली में बेकाबू आल्टो दुकान में घुसी, एक घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, भवाली
Updated Tue, 10 Feb 2015 02:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य चौराहे के तीव्र ढलान में सोमवार दोपहर बाद बेकाबू हुई आल्टो सड़क किनारे स्थित एक खोखे में जा घुसी। हादसे में खोखे के समीप खड़ा एक दुकानदार घायल हो गया। हफ्ते भर के भीतर तीव्र ढलान में किसी गाड़ी के बेकाबू होने का यह दूसरा मामला है।
पुलिस के मुताबिक सोमवार दोपहर सैनिटोरियम निवासी आशमां पत्नी असलम आल्टो कार (यूए 04 क्यू-5851) को लेकर सैनिटोरियम से भीमताल की ओर जा रही थी। जैसे ही आल्टो चौराहे के तीव्र ढलान पर पहुंची तो बेकाबू हो गई। इससे चौक पर भगदड़ मच गई। बेकाबू कार भीमताल रोड स्थित उमेश तिवारी के खोखे में जा घुसी।
हादसे में खोखे के पास खड़े दुकानदार विपुल कंसल घायल हो गए। घायल को इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया है। दुकान स्वामी उमेश तिवारी ने कार चालक आशमां के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर क्षति की भरपाई कराने की मांग की है।