{"_id":"6899003c4a5b5ef3fe0c015a","slug":"bhavna-will-contest-the-block-pramukh-election-independently-from-dhari-haldwani-news-c-240-1-shld1006-109110-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: धारी से भावना लड़ेंगी ब्लॉक प्रमुख का निर्दलीय चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: धारी से भावना लड़ेंगी ब्लॉक प्रमुख का निर्दलीय चुनाव
Mon, 11 Aug 2025 01:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 11 Aug 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
पहाड़पानी (नैनीताल)। धारी ब्लॉक में ब्लॉक प्रमुख पद पर चुनावी सरगर्मी तेज हो गई हैं। भाजपा की ओर से रेखा देवी को ब्लॉक प्रमुख का प्रत्याशी घोषित किया गया है। वहीं मज्यूली से निर्विरोध क्षेत्र पंचायत सदस्य बनीं भावना आर्या ने ब्लॉक प्रमुख पद पर निर्दलीय ताल ठोक दी है। भावना ने बताया कि उन्हें क्षेत्र पंचायत सदस्यों का पूरा समर्थन मिल रहा है। महज 22 वर्ष की उम्र में बीडीसी सदस्य से राजनीति की शुरुआत करने वाली भावना एमएससी, बीएड कर चुकी हैं। उन्होंने कहा कि राजनीति के साथ योग्यता के अनुभव का लाभ मिल सकता है। क्षेत्र के बीडीसी सदस्य धनबल के प्रलोभन को छोड़ उन्हें अपना समर्थन दे रहे हैं। इसके लिए वह निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं। इधर धारी ब्लॉक से कांग्रेस अब तक अपना प्रत्याशी घोषित नहीं कर पाई है। संवाद
विज्ञापन