फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Bhavna Thapa became the president of the women's college

Nainital News: भावना थापा बनीं महिला कॉलेज की अध्यक्ष

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 10:26 AM IST
विज्ञापन
Bhavna Thapa became the president of the women's college
हल्द्वानी महिला महाविद्यालय में चुनाव में विजयी विश्व विद्यालय प्रतिनि​धि रश्मि, अध्यक्ष भावना 
हल्द्वानी। इंदिरा प्रियदर्शिनी महिला कॉलेज में अध्यक्ष पद पर निर्दल प्रत्याशी भावना थापा विजयी रहीं। भावना ने एबीवीपी प्रत्याशी मीनाक्षी को 160 मतों से हराया। महिला कॉलेज में एबीवीपी ने केवल सचिव पद पर जीत दर्ज की है।
विज्ञापन



महिला काॅलेज में कुल 1866 छात्राएं पंजीकृत थीं। शनिवार को चुनाव में 507 ने अपने मत का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद पर भावना थापा 329 और एबीवीपी प्रत्याशी मीनाक्षी पंत को 169 मत मिले। सचिव पद पर एबीवीपी की प्रियंका डालाकोटी ने 240 मत पाकर शिंपी जोशी को 15 मतों से हराया। कोषाध्यक्ष पद पर ज्योति मेवाड़ी ने 350 मत पाए। उन्होंने एबीवीपी की खुशी बोरा को 207 मतों से पराजित किया। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर रश्मि विजयी रहीं। महिला कॉलेज में अध्यक्ष पद पर नौ मत नोटा को पड़े। उपाध्यक्ष पद पर 42, कोषाध्यक्ष पद पर 14 और विवि प्रतिनिधि पद पर 17 छात्राओं ने नोटा पर मुहर लगाई। सभी विजेता पदाधिकारियों को प्राचार्य डॉ. आभा शर्मा ने शपथ दिलाई।
विज्ञापन




महिला कॉलेज में छात्राओं की जो भी समस्या है उसे दूर किया जाएगा। फिजिकल टीचर की नियुक्ति के लिए प्रयास किया जाएगा। खेल गतिविधियों को और बेहतर करने का प्रयास होगा। छात्राओं से किए वादों को हर हाल में पूरा किया जाएगा। निर्दलीय होने के बावजूद मुझ पर भरोसा करने के लिए सभी छात्राओं का आभार।
विज्ञापन
विज्ञापन


भावना थापा, छात्र संघ अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article