फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Bhau gang has demanded extortion of Rs 5 crore from Haldwani YouTuber Saurabh Joshi

Uttarakhand News: कौन है सौरभ जोशी? जिससे भाऊ गैंग ने मांगी 5 करोड़ की रंगदारी

Wed, 24 Sep 2025 10:11 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 24 Sep 2025 10:11 AM IST
सार

सौरभ जोशी उत्तराखंड के नैनीताल जिले के हल्द्वानी शहर में रहने वाले एक यू-ट्यूबर हैं। उन्हें भाऊ गैंग से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग करते हुए धमकी मिली है। गैंग ने ईमेल के जरिए धमकी दी है कि अगर पैसे नहीं दिए गए तो उन्हें गोली मार दी जाएगी।

विज्ञापन
Bhau gang has demanded extortion of Rs 5 crore from Haldwani YouTuber Saurabh Joshi
सौरभ जोशी

विस्तार

हल्द्वानी के यू-ट्यूबर सौरभ जोशी से भाऊ गैंग ने पांच करोड़ की रंगदारी मांगी है। गैंग की ओर से सौरभ को भेजे गए ईमेल में पांच करोड़ रुपये नहीं देने पर गोली मारने की धमकी दी है। यू-ट्यूबर की शिकायत पर पुलिस ने भाऊ गैंग पर रंगदारी और धमकी की धारा में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


कौन है सौरभ जोशी?
यू-ट्यूबर सौरभ जोशी उत्तराखंड के नैनीताल जिले के हल्द्वानी में रामपुर रोड स्थित ओलिविया काॅलोनी में रहने है। भाऊ गैंग ने सौरभ जोशी से पांच करोड़ की रंगदारी मांगी है। गैंग की ओर से सौरभ को भेजे गए ईमेल में पांच करोड़ रुपये नहीं देने पर गोली मारने की धमकी दी है।
विज्ञापन


बता दें कि, हल्द्वानी के ओलिविया कॉलोनी निवासी सौरभ जोशी को 15 सितंबर को ईमेल पर धमकी भरा मैसेज मिला था। मैसेज भेजने वाले ने खुद को हरियाणा के कुख्यात गैंगस्टर हिमांशु भाऊ गिरोह का आदमी बताया। उसने पांच करोड़ की रंगदारी मांगी और रकम नहीं देने पर गोली मारने की चेतावनी दी। सौरभ ने 20 सितंबर को कोतवाली पहुंचकर मामले की शिकायत की। पुलिस ने भाऊ गैंग के अज्ञात सदस्यों पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हल्द्वानी यू-ट्यूबर सौरभ जोशी को धमकी देने वाला भाऊ गिरोह का सरगना हरियाणा का कुख्यात गैंगस्टर हिमांशु भाऊ है। साल 2022 में भाऊ ने महज 24 घंटे के भीतर हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर में तीन हत्याएं कराईं और जरायम की दुनिया का चर्चित नाम बन गया। इन तीनों घटनाओं को अंजाम देने के बाद भाऊ फर्जी पासपोर्ट पर अमेरिका भाग गया था। विदेश जाने के बाद उसने दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान में अपना नेटवर्क खड़ा किया। उसके इशारे पर गिरोह चर्चित चेहरों और बड़े कारोबारियों को निशाना बनाकर रंगदारी व आपराधिक वारदात को अंजाम दे रहा है। हिमांशु भाऊ रोहतक जिले के रतौली गांव का रहने वाला है। हल्द्वानी (उत्तराखंड) में गैंग की धमकी देने का यह पहला मामला है।

10 महीने पहले लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर मिली थी धमकी
बीते साल 18 नवंबर में सौरभ जोशी को गैंगस्टर लाॅरेंस बिश्नाई के नाम पर धमकी मिली थी। उनसे दो करोड़ की रंगदारी मांगी गई थी। पुलिस ने इस मामले में सौरभ जोशी के ही एक फैन बदायूं (यूपी) निवासी अरुण कुमार का गिरफ्तार किया था। अरुण ने कॉलोनी के गेट पर आकर धमकी भरा पत्र दिया था और वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गया था।

एल्विश यादव के घर पर फायरिंग करा चुका है गैंग
यू-ट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता एल्विश यादव भी भाऊ गैंग के निशाने पर आ चुके हैं। 18 अगस्त 2025 दिल्ली से सटे गुरुग्राम में एल्विश के घर पर फायरिंग की घटना हुई थी। इसकी जिम्मेदारी गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और उसके साथी नीरज फरीदपुरिया ने सोशल मीडिया पोस्ट डालकर ली थी। गोली चलाने वाले दो युवकों के नाम भी सार्वजनिक किए गए थे। फायरिंग की वजह ऑनलाइन सट्टे का प्रचार करना बताया गया था।

सट्टे का प्रमोट करने वालों को गैंग की धमकी
एल्विश यादव के घर पर फायरिंग के बाद भाऊ गैंग ने सोशल मीडिया में लिखा था कि इसने सट्टे का प्रचार कर कई घर बर्बाद किए हैं। अब सभी सोशल मीडिया वालों के लिए चेतावनी है कि यदि किसी ने सट्टे का प्रमोशन किया तो उसके पास कभी भी फोन या गोली पहुंच सकती है। तैयार रहो। सौरभ को धमकी मिलना ऑनलाइन सट्टे का प्रमोट करने से भी जोड़ा जा रहा है।

18 मुकदमे दर्ज हैं भाऊ पर
कुख्यात गैंगस्टर हिमांशु भाऊ ने मात्र 22 साल की उम्र में अपराध की दुनिया में कदम रखा। उसके ऊपर हरियाणा, दिल्ली एनसीआर और राजस्थान में रंगदारी, हत्या, अपहरण व धमकी की धारा में 18 मुकदमे दर्ज हैं। भाऊ के गिरोह में 18 साल तक के युवाओं के जुड़ने के संकेत पुलिस को मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed