फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Bharat Ratna Govind Ballabh Pant remembered on his birth anniversary

Nainital News: जयंती पर याद किए गए भारत रत्न गोविंद बल्लभ पंत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Bharat Ratna Govind Ballabh Pant remembered on his birth anniversary

विज्ञापन
हल्द्वानी। भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 138वीं जयंती पर जगह-जगह कार्यक्रम हुए। तिकोनिया स्थित पंत पार्क में आयोजित कार्यक्रम में मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने भारत रत्न पंत की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मेयर ने कहा कि पंत ने पर्यावरण को बचाने के लिए उल्लेखनीय कार्य किए। कार्यक्रम के सह संयोजक डीके पंत ने जीबी पंत के कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। समारोह में विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने देशभक्ति पर आधारित गीत व सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। वहां नगर आयुक्त ऋचा सिह, राजेश कुमार, दीप पंत, हेमंत कबडवाल, बीना चौहान, डॉ.छवि कांडपाल आदि रहे।
राज्य आंदोलनकारी समाज संगठन ने भी पंडित पंत को नमन किया। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के गुरुनानक मार्केट स्थित प्रदेश कार्यालय में हुए कार्यक्रम में पंडित जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। वहां व्यापार मंडल अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर, जगमोहन चिलवाल, पंकज सुयाल, विनोद घड़ियाल, योगेश कांडपाल, दीपक रौतेला आदि थे।
विज्ञापन

जिला खेल कार्यालय में जिला खेल अधिकारी निर्मला पंत ने पंडित पंत के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। वहां नीता पोखरिया, हेमलता शाह, किशोर पाल, त्रिलोक जीना, श्याम मनु भट्ट, गोविंद लटवाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed