फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Before the election, won hearts

चुनाव से पहले जीता दिल

Wed, 30 Sep 2015 01:36 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, नैनीताल।
ब्यूरो /अमर उजाला, नैनीताल। Updated Wed, 30 Sep 2015 01:36 AM IST
विज्ञापन

कुविवि के डीएसबी परिसर में 30 सितंबर को होने वाले छात्रसंघ चुनाव के लिए मंगलवार को परिसर में आम सभा हुई, जिसमें प्रत्याशियों ने छात्र-छात्राओं का दिल जीतने की हर संभव कोशिश की। उन्होंने समस्याओं के समाधान का वादा किया। 

विज्ञापन


डीएसबी परिसर में मतदान बुधवार को होगा, शाम तक परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। खास बात यह है कि सचिव, कला, विज्ञान व वाणिज्य संकाय प्रतिनिधियों में एक-एक प्रत्याशी के होने से इन पदों पर मतदान नहीं होगा, केवल 6 पदों पर ही मतदान होगा। इस प्रकार 6 पदों के 12 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 4672 मतदाता करेंगे।
विज्ञापन


अध्यक्ष पद के अभाविप समर्पित प्रत्याशी पंकज भट्ट ने कहा वर्तमान में परिसर में नैनो टैक्नोलाजी के क्षेत्र में हो रहा कार्य अभाविप के प्रयास की ही देन है। उन्होंने कहा इसे आगे बढ़ाने को हरसंभव प्रयास होंगे। शिक्षकों की उपस्थिति शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने को लेकर हर विभाग में बायोमैट्रिक्स मशीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुस्तकालयों में नई पुस्तकें लाना, प्लेसमेंट सेल को सुचारू चलाना, परिसर को वाई-फाई जोन घोषित करना, हर माह छात्रसंघ के प्रतिनिधियों की छात्र-छात्राओं की समस्याओं को लेकर बैठक कराना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

अध्यक्ष पद के एनएसयूआई प्रत्याशी पवन कन्याल ने कहा पुस्तकालय में नई-नई लेखकों की पुस्तकें लाना, छात्रावासों की बिजली की समुचित व्यवस्था करना, एंबुलेंस की व्यवस्था, हर छात्र-छात्रा को पुस्तकालय से सात कार्ड जारी करवाना तथा प्रवेश में स्थानीय छात्रों को प्राथमिकता से प्रवेश दिलाने के लिए प्रयास करेंगे।

छात्रा उपाध्यक्ष मोनिका भट्ट ने कहा कि परिसर में छात्राओं के लिए सामुदायिक सभागार की स्थापना करने, पुस्तकालय से जरुरत के मुताबिक छात्रों को पुस्तकें दिलाने के प्रयास होंगे।

नेहा चौहान ने परिसर में शिक्षा प्रणाली में सुधार लाने, शैक्षणिक सत्र के मुताबिक वर्षभर की शैक्षणिक गतिविधयां संचालित कराने का वायदा किया।

छात्र उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी प्रकाश चंद्र जोशी ने पुस्तकालय में नई पुस्तकें लाने, शौचालयों तथा पेयजल की उचित व्यवस्था करने की बात कही। दूसरी ओर राहुल गौतम ने परिसर प्रशासन पर अपात्र उम्मीदवार का नामांकन वैध ठहराने पर रोष जताया। उन्होंने कहा कि इससे लिंगदोह समिति की सिफारिशों का खुला उल्लघंन हुआ है।

सचिव पद के एकमात्र प्रत्याशी सागर आर्या ने उन्हें निर्विरोध निर्वाचित करने के लिए छात्र-छात्राओं का आभार जताया। कहा वह वर्षभर छात्र हितों के लिए संघर्षरत रहेंगे। यही बात कला संकाय प्रतिनिधि रविन्द्र कुमार, विज्ञान प्रतिनिधि मोहित नाथ (आकाश) व वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि अक्षय पांडे  ने कही।

उप सचिव पद के प्रत्याशी लवनीश सिंह रावत व तरूण सिंह परिहार तथा कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशी महेश कुमार लसपाल व सुमित कुमार जबकि विश्वविद्यालय प्रतिनिधि अनिवाश खुल्वे व दीपांशु भट्ट ने भी छात्र हितों के लिए हमेशा संघर्षरत रहने का आश्वासन दिया।


सभा का संचालन प्रो. ललित तिवारी व प्रो.इंदु पाठक ने किया। इस दौरान पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था। इस मौके पर परिसर निदेशक प्रो. एसपीएस मेहता, निर्वाचन अधिकारी प्रो. नीरजा पांडे, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. देवेंद्र सिंह बिष्ट, मुख्य कुलानुशासक डा. ललित तिवारी, पूर्व मुख्य कुलानुशासक प्रो. गिरधर सिंह नेगी, प्रो.रघुवीर चंद, प्रो. पदम एस बिष्ट, डा. बीना पांडे, डा. गीता तिवारी, प्रो. एसएस बर्गली, डा. एलएस लोधियाल,प्रो. एबी मेलकानी, डा. प्रदीप जोशी, डा. हीरा भाकुनी, डा. रितेश साह, डा. प्रदीप जोशी, डा. आरसी जोशी, डा. महेंद्र सिंह राणा, डा. शिरीष मौर्य, जगदीश चंद्र सती, एएएसपी यशवंत सिंह, सीओ राकेश देवली, कोतवाल एमसी जोशी, थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक, नित्यानंद पंत आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed