फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Bedlam

बिना अधिकारी पालिका कर्मियों का अभियान

Mon, 18 May 2015 01:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल Updated Mon, 18 May 2015 01:48 AM IST
विज्ञापन
Bedlam

नगर पालिका कर्मियों की ओर से बिना किसी अधिकारी को साथ लिए घुमंतू फड़ व्यवसायियों के खिलाफ अभियान चलाकर समान जब्ती करना महंगा पड़ गया। विरोध में फड़ व्यवसायियों ने प्रदर्शन एवं हंगामा किया। कोतवाली में संयुक्त मजिस्ट्रेट आशीष चौहान की मौजूदगी में हुई वार्ता के बाद फड़ व्यवसायियों को सामान वापस कर दिया गया।

विज्ञापन


हाईकोर्ट के निर्देश के बाद मल्लीताल पंत पार्क में फड़ व्यवसाय खत्म हो गया है। कुछ व्यवसायी मिलकर शोरूम में काबिज हो गए हैं तो कुछ ने अपना नया व्यवसाय खोज लिया है। कुछ गरीब जरूरतमंद अब भी घुमंतू रूप में सामान बेच रहे हैं। रविवार देर सायं पालिका वाहन ने पंत पार्क में प्रवेश किया और एक दर्जन से अधिक फड़ व्यवसायियों का सामान जब्त किया, इससे गुस्साए फड़ व्यवसायियों ने वाहन रोक लिया तथा विरोध-प्रदर्शन किया। उन्होंने तिब्बती एवं भोटिया बाजार में दुकानों के बाहर अतिक्रमण का आरोप लगाया।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और दोनों पक्षों को कोतवाली ले जाया गया। जहां संयुक्त मजिस्ट्रेट आशीष चौहान के समक्ष हुई वार्ता में यह पक्ष भी सामने आया कि अभियान बिना किसी अधिकारी के चलाया गया। बाद में श्री चौहान के आदेश पर उन्हें सामान वापस किया गया। वर्क  एजेंट ईश्वर बहुगुणा ने बताया कि अभियान में वह शामिल नहीं थे, उन्होंने सभी 16 व्यवसायियों को सामान वापस कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-पालिका प्रशासन किसी अधिकारी के साथ फड़ व्यवसाय के खिलाफ अभियान चलाए। जब्तीकरण की कार्रवाई पर संबंधित सामान की सूची भी तैयार करें। -आशीष चौहान, संयुक्त मजिस्ट्रेट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed