फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Bear attack on woman who cut grass.

घास काटने गई महिला पर भालू का हमला।

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 02:30 AM IST
विज्ञापन
Bear attack on woman who cut grass.
बेस अस्पताल में इलाज करती भालू के हमले में घायल हुई महिला। - फोटो : CHORGALIA
चोरगलिया (नैनीताल)। रेखालखत्ता के जंगल में घास काटने गई महिला का मंगलवार शाम अचानक भालू से सामना हो गया। भालू के हमला करने पर महिला ने साहस का परिचय देकर हाथ में पड़ी दरांती से उस पर वार कर दिया। इस पर भालू महिला को छोड़कर चला गया। घटना में घायल महिला के आठ टांके आए हैं।
विज्ञापन

रेखाल खत्ता चोरगलिया निवासी रमा देवी पत्नी दीवान सिंह के दो बच्चे हैं। मजदूरी और पशुपालन से परिवार की आजीविका चलती है। मंगलवार शाम रामा देवी जानवरों के लिए चारा लेने रेखाल खत्ता से एक किलोमीटर अंदर किशनपुर रेंज में गई थीं। इस दौरान भालू ने महिला पर हमला कर दिया। महिला ने मौके पर अकेले होने के बावजूद हिम्मत दिखाकर हाथ में पड़ी दरांती से भालू के मुंह पर जोरदार वार कर दिया। मुंह पर दरांती पड़ने से भालू ने महिला को छोड़ दिया। हालांकि भालू ने महिला के हाथ पर दांत गड़ा दिए। इससे हाथ से खून बहने लगा। घायल महिला किसी तरह घर पहुंची। महिला ने बुधवार को हल्द्वानी के बेस अस्पताल में पहुंचकर इलाज कराया। भालू के हाथ में आठ टांके आए हैं। महिला के दो बच्चे भी हैं। बता दें कि दो साल पहले भी रेखाल खत्ता में एक अधेड़ को भालू ने हमला कर घायल कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed