फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Be careful! FIR can be lodged against you for throwing garbage in public places

Nainital News: सावधान! सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा फेंकने पर हो सकती है एफआईआर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Be careful! FIR can be lodged against you for throwing garbage in public places
हल्द्वानी। चोरी छिपे सड़कों के किनारे और नदी-नालों में कूड़ा फेंकने वालों के खिलाफ नगर निगम सख्त रुख अपनाने जा रहा है। ऐसे लोगों के खिलाफ निगम कानूनी कार्रवाई करेगा। जरूरत पड़ी तो ऐसे लोगों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने बताया कि निगम ने शहर के सभी वार्डों में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की सुविधा दी है। हर वार्ड में घरों और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों से कूड़ा एकत्र करने के लिए वाहन चलाए जा रहे हैं। निगम समय-समय पर जागरूकता अभियान भी चला रहा है। इसके बाद भी कई लोग चोरी-छिपे नहरों, नालों और सड़कों के किनारे कूड़ा फेंक रहे हैं।
विज्ञापन

आयुक्त ने बताया कि शहर के कई क्षेत्रों से इस तरह की शिकायतें नगर निगम को मिली हैं। जिन जगहों से शिकायतें आ रही हैं, वहां कूड़ा फेंकने वालों को चिह्नित करने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। कैमरे की पकड़ में आने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोग सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकने की अपनी आदतों को सुधार लें और डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए आने वाले वाहनों में ही कूड़ा डालें।
- ऋचा सिंह, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed