फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BDC Meeting in Betalghat, Angry Pradhan blows 500 notes on JE

नैनीताल: कार्यों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए नाराज प्रधान ने जेई के ऊपर उड़ाए 500 के नोट

Tue, 04 Jan 2022 12:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बेतालघाट
संवाद न्यूज एजेंसी, बेतालघाट Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Tue, 04 Jan 2022 12:14 PM IST
सार

सिरोही की ग्राम प्रधान नीमा बिष्ट ने मंच पर जाकर लघु सिंचाई विभाग के जेई पर निर्माण कार्य की नापजोख न करने का आरोप लगाते हुए 500 के नोट उड़ाकर अधिकारियों के होश उड़ा दिए।

विज्ञापन
BDC Meeting in Betalghat, Angry Pradhan blows 500 notes on JE
बेतालघाट बीडीसी बैठक में समस्याएं सुनते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नैनीताल जिले के बेतालघाट में क्षेत्र पंचायत की बैठक में विकास कार्यों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए जनप्रतिनिधियों ने विभागीय अधिकारियों पर लगाते हुए कड़ी नाराजगी जताई। सोमवार को विकासखंड सभागार में ब्लॉक प्रमुख आनंदी देवी की अध्यक्षता में आयोजित क्षेत्र पंचायत बैठक में जिला स्तरीय अधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों की समस्याएं सुनीं।

विज्ञापन


500 के नोट उड़ाकर अधिकारियों के होश उड़ा दिए
वहीं बैठक में सिरोही की ग्राम प्रधान नीमा बिष्ट ने मंच पर जाकर लघु सिंचाई विभाग के जेई पर निर्माण कार्य की नापजोख न करने का आरोप लगाते हुए 500 के नोट उड़ाकर अधिकारियों के होश उड़ा दिए। प्रधान ने बताया कि उन्होंने ग्राम पंचायत में छह माह पूर्व पंचायत घर का निर्माण कार्य हुआ था।
विज्ञापन


मगर जेई ने नापजोख नहीं की। निर्माण कार्य के आपदा में बह जाने के कारण भुगतान भी नहीं हो पाया है। प्रधान ने कमीशन के चक्कर में एमबी न करने का आरोप लगाया। वहीं जेई अरविंद कुमार ने बताया कि प्रधान की ओर से पहले कोटेशन और पेपर नहीं दिए गए थे। बाद में विभागीय ड्यूटी के चलते वह भी व्यस्त रहे और अब निर्माण कार्य बह गया है। उन्होंने कहा कि उचित राय लेकर ही कार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मल्ली सेठी के प्रधान नंदी खुल्बे ने अधिकारियों से पूछा की सिंचाई की नहरों के क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीण प्याज की फसल नहीं लगा पा रहे हैं। ग्रामीण पानी दिलाने की मांग को लेकर संपर्क कर रहे हैं। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने पैसा मिलते ही नहरें सही कराने की बात कहीं। प्रधान यशलाल ने जल जीवन मिशन के तहत ओपन पेयजल लाइन डालने की शिकायत की, शेखर दानी ने मल्ली पाली में पानी की समस्या हल करने के साथ सीडीओ से क्षेत्र का निरीक्षण करने की मांग की। साथ ही ओडाबसोट की प्रधान ने गांव में बिजली के क्षतिग्रस्त पोल बदलने, ज्येष्ठ प्रमुख गिरधर सिंह और अमले के प्रधान ने बिसगुली नहर में पानी चलाने, नलकूप की लाइन बढ़ाने को कहा।

भेजा गया है क्षतिग्रस्त योजनाओं का प्रस्ताव
सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बताया कि क्षतिग्रस्त योजनाओं का प्रस्ताव भेजा गया है। बीडीसी सदस्य पुष्कर जलाल ने ओडाबसोट-मल्लागांव में सिंचाई योजना को जल्द पूरा करने, प्रधान कन्नू गोस्वामी ने छड़ा-खैरना की क्षतिग्रस्त लाइन को सही करने और कृषि में हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने को कहा। जलसंस्थान के अधिकारियों ने बताया कि बेतालघाट क्षेत्र में आपदा से 72 पेयजल योजनाएं क्षतिग्रस्त हो गई हैं। प्रधानों ने इस पर नाराजगी जताई।


सीडीओ डॉ. संदीप तिवारी ने विभाग को लताड़ते हुए जल्द योजनाओं की स्वीकृति लेकर टेंडर लगाने को कहा। सीडीओ ने आपदा से हुए नुकसान का मुआवजा जल्द दिलाने का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने अधिकारियों से जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से हल करने को कहा। ताकि ग्रामीणों को परेशान न होना पड़े। ब्लॉक प्रमुख आनंदी देवी ने बैठक में प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतगर्त आने वाले अधिकारियों के नहीं आने पर स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही उन्होंने अधिकारियों से कार्यप्रणाली पर सुधार लाने के साथ धरातल पर काम करने को कहा। इस दौरान पीडी अजय सिंह, बीडीओ केएन शर्मा, कनिष्ठ प्रमुख करन चिलवाल, पूरन बेलवाल, शेखर दानी, नवीन कश्मीरा, ऋतु तिवारी, नंदी खुल्बे आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed