{"_id":"186174b9c6f5a3fc668db79e4a4a5b04","slug":"batu-has-three-crime-gangs-throughout-the-year-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साल भर में तीन वारदात कर चुका भातु गैंग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साल भर में तीन वारदात कर चुका भातु गैंग
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
Updated Tue, 19 May 2015 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर में कार का शीशा तोड़कर रुपये या सामान उड़ाने की तर्ज पर वारदात करने वाला भातु गैंग शहर में एक साल से सक्रिय है। शहर में तीन वारदातें कर चुके इस गिरोह तक अभी तक कानून के हाथ नहीं पहुंच सके हैं। नैनीताल की एसओजी टीम एक साल से इस गिरोह के पीछे पड़ी हुई है।
बता दें कि जज फार्म निवासी व्यवसायी राजेंद्र सिंह दफौटी बीती 22 मार्च को गोरापड़ाव स्थित खड़िया फैक्ट्री में अपनी फार्चूनर कार से गए थे। इस बीच उचक्कों ने कार का शीशा तोड़कर सीट पर रखे लाइसेंसी रिवाल्वर सहित महत्वपूर्ण कागजात और चेक रखे बैग को उड़ा लिया। दो माह बीतने के बावजूद एसओजी घटना का खुलासा नहीं कर सकी है। इसी तरह ग्राम विकास अधिकारी मो. तारिक निवासी आजादनगर सात जुलाई 2014 को अपनी कार से ब्लाक कार्यालय गए थे। उचक्कों ने उनकी कार का लॉक तोड़कर 60 हजार रुपए उड़ा दिए।
उस समय पुलिस ने घटना को संदिग्ध मानकर छोड़ दिया। वहीं इससे पूर्व तीन जून को जज फार्म निवासी विजय कुमार अपने मालिक भट्ट कालोनी के प्रापर्टी डीलर श्याम सिंह की होंडा अमेज कार से 10 लाख रुपये लेकर कालाढूंगी रोड स्थित स्टेट बैंक आफ हैदराबाद गए थे। वहां छह लाख रुपये जमा करने के बाद वह टीपीनगर तिराहा स्थित कुर्मांचल बैंक के पास पहुंचे। तभी उचक्कों ने मौका पाकर कार का शीशा तोड़कर लाल रंग के बैग में रखे चार लाख रुपये उड़ा दिए। इस बारे में पूछने पर एसपी सिटी यशवंत सिंह चौहान ने आशंका जताई कि घटना के पीछे भातु गैंग हो सकता है। इसके पीछे तर्क दिया कि रुद्रपुर में तैनाती के दौरान एक बार घटना होने पर उन्होंने छत्तीसगढ़ से भातु गैंग के दो लोगों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया था।