फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Base hospital is sick, treatment is needed

Nainital News: बेस अस्पताल बीमार, इलाज की दरकार

Mon, 29 Jul 2024 06:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 29 Jul 2024 06:38 AM IST
विज्ञापन
Base hospital is sick, treatment is needed
बेस अस्पताल की दीवार में लगी सीलन।
हल्द्वानी। अगर आप बेस अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ के लिए जा रहे हैं तो सावधान हो जाइए। वजह है बेस अस्पतालों की दीवारों को सीलन का रोग। सीलन के कारण मरीज से लेकर अस्पताल स्टाफ संक्रमण का शिकार हो सकता है। ऐसे में अस्पताल स्वस्थ करने के बजाय आपको और ज्यादा बीमार बना सकता है। हालांकि अस्पताल प्रबंधन जल्द समस्या के हल का दावा कर रहा है।
विज्ञापन




बेस अस्पताल लगातार अपनी दुश्वारियों के चलते सुर्खियों में बना हुआ है। बीते दिनों अस्पताल में चल रहे डायलिसिस केंद्र में पानी के संकट के चलते मरीजों को जूझना पड़ा था। बरसात के मौसम में बेस अस्पताल की दीवारों में सीलन की दिक्कत पैदा हो गई है। खासकर दो मंजिल में हड्डी रोग विभाग और निचले तले में महिला सर्जिकल वार्ड की दीवारों में आ रही सीलन से मरीजों के साथ तीमारदारों के भी बीमार होने का खतरा बना हुआ है। उमसभरी गर्मी में पंखे भी राहत नहीं दे पा रहे हैं। कुछ वार्डों में कूलर नहीं चलने से दिक्कतें और बढ़ जाती हैं। अस्पताल में बिजली जाने पर जेनरेटर नहीं चलने की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। अस्पताल के अधिकारी समस्या हल नहीं करा पा रहे हैं।
विज्ञापन





सीलन से इन बीमारियों का है खतरा

एलर्जी, त्वचा का संक्रमण, निमोनिया, वायरल इंफेक्शन, फंगस, अस्थमा, खांसी, जुकाम आदि।





कूलर खराब होने का मामला मेरे संज्ञान में नहीं आया है। निरीक्षण कराकर इन्हें ठीक किया जाएगा। बरसात में सीलन कहीं-कहीं हो सकती है। प्रस्ताव तैयार कर समस्या का निदान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. केके पांडे, पीएमस बेस अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed