{"_id":"649746f14e65ac11cc0abc4a","slug":"barrage-gate-water-level-ramnagar-news-c-239-1-rnr1001-158-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलस्तर बढ़ते ही स्वत: खुलेंगे बैराज के गेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलस्तर बढ़ते ही स्वत: खुलेंगे बैराज के गेट
Sun, 25 Jun 2023 01:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sun, 25 Jun 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
कोसी बैराज
रामनगर (नैनीताल)। जलस्तर बढ़ने पर बांध की सुरक्षा के लिए इन दिनों कोसी बैराज को ऑटोमेशन मोड से जोड़ने का कार्य चल रहा है। भविष्य में जलस्तर बढ़ते ही बैराज के गेट स्वत: खुल जाएंगे।
2021 में कोसी बैराज से एक लाख 60 हजार क्यूसेक पानी गुजरा था। तब सुरक्षा कारणों से बैराज के सभी गेटों को खोला गया था। इस बार भी मानसून सिर पर है और पहाड़ में बारिश होने से कोसी नदी में पानी बढ़ जाता है। कोसी बैराज की सुरक्षा के मद्देनजर बैराज में ऑटोमेशन टेक्नाेलाॅजी सिस्टम को लगाने का काम चल रहा है। इस सिस्टम के लगने से पता चल जाएगा कि बारिश के दौरान कितना पानी बैराज में कितने समय में पहुंच जाएगा। बैराज के गेट कंप्यूटर से कमांड देकर खोले जा सकेंगे। सिंचाई विभाग के जेई जावेद अहमद ने बताया कि बैराज के गेटों को अपग्रेड कर कंप्यूटराइज्ड तकनीक पर लाया जा रहा है। नदियों में बहाव नापने वाले सेंसर लगाए गए हैं। यह कंट्रोल सेंटर को सूचना देते रहेंगे।