{"_id":"6478f97ca9490b6eb50e68f4","slug":"bar-bill-fake-police-haldwani-news-c-8-1-hld1032-157278-2023-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital: दोस्तों ने बार में पी जमकर शराब, बिल देख पुलिस बनकर झाड़ने लगे रौब, फिर जब खुली पोल तो ऐसे उतरा नशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital: दोस्तों ने बार में पी जमकर शराब, बिल देख पुलिस बनकर झाड़ने लगे रौब, फिर जब खुली पोल तो ऐसे उतरा नशा
Fri, 02 Jun 2023 01:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल (हल्द्वानी)
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल (हल्द्वानी)
Updated Fri, 02 Jun 2023 01:27 PM IST
सार
काठगोदाम के रहने वाले दो युवक बार में बैठकर शराब पी रहे थे, लेकिन जब बिल देने की बारी आई तो बार संचालक से ही भिड़ने लगे। दोनों ने खुद को पुलिस वाला बताया। जब पोल खुली तो सारा नशा उतर गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विस्तार
बार में बैठकर दो दोस्तों ने जमकर शराब पी और जब बिल आया तो नकली पुलिस बनकर रौब झाड़ने लगे। सूचना पर वहां असली पुलिस पहुंची तो उनकी पोल खुल गई। टीपीनगर क्षेत्र स्थित बार में दो दोस्त बृहस्पतिवार को शराब पी रहे थे। जब बिल आया तो उन्होंने खुद को पुलिस वाला बताते हुए बिल देने से मना कर दिया।
विज्ञापन
इस पर बार संचालक से उनकी कहासुनी हो गई। इस बीच सूचना पर टीपी नगर चौकी पुलिस पहुंच गयी। तब जाकर दोनों ने सच्चाई उगली। पुलिस उन्हें अपने साथ चौकी ले आयी। पुलिस के अनुसार दोनों युवक काठगोदाम के रहने वाले हैं। अभी इस मामले में तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather News: कल से राजधानी में चढ़ेगा गर्मी का पारा, जानें 20 जून तक कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
विज्ञापन
घर में घुसकर पीटा
जीतपुर निवासी बाबू लाल ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा कि 30 मई को उसके घर के सामने कुछ बाइक सवार तेज गति से आ रहे थे। उन्हें टोकने पर वे वहां से चले गए और रात को अपने साथियों के साथ आकर लाठी-डंडों से पीटा जिससे वह व उसके परिवार के लोग चोटिल हो गए। तहरीर पर पुलिस ने सकीरा, सुमित, अभिषेक आदि पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद