फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Bansidhar became president, Madhusudan became general minister

बंशीधर अध्यक्ष, मधुसूदन महामंत्री बने

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
Bansidhar became president, Madhusudan became general minister
हल्द्वानी में कालाढुंगी रोड स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में राजकीय प्रधानाचार्य एसोसिएशन ज?
हल्द्वानी। राजकीय प्रधानाचार्य एसोसिएशन के द्विवार्षिक जिला अधिवेशन में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बंशीधर अंडोला को अध्यक्ष और डॉ. मधुसूदन मिश्र को महामंत्री बनाया गया।
विज्ञापन

जीजीआईसी में हुए कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश और विशिष्ट अतिथि मेयर डॉ. जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला ने किया। नेता प्रतिपक्ष डॉ. हृदयेश ने प्रधानाचार्य को शैक्षिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और सांस्कारिक विकास का प्रमुख स्रोत बताते हुए बेहतर समाज की रचना में योगदान देने की अपील की।
विज्ञापन

मेयर डॉ. रौतेला ने कहा कि प्रधानाचार्य को अपने पद के अनुरूप समाज की दिशा और दशा तय करने में सहयोग करना होगा। मंडलीय अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह रौतेला ने शैक्षिक विकास में प्रधानाचार्य की भूमिका पर प्रकाश डाला। अधिवेशन के दूसरे सत्र में विभागीय पर्यवेक्षक एवं सहायक निदेशक संस्कृत शिक्षा पद्माकर मिश्र की देखरेख में एसोसिएशन का चुनाव हुआ। निवर्तमान जिलाध्यक्ष डीआर आर्य ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में भुवन चंद्र कांडपाल, विनोद जोशी, प्रयाग रावत, केएस रौतेला, निर्मला जोशी, एमसी पंत, गणेश सिंह खाती, ओपी सिंह, सुरेश कुशवाहा, कुंदन सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हें भी मिली जिम्मेदारी
बलवंत सिंह मनराल को उपाध्यक्ष, खड़क सिंह मनराल को संगठन मंत्री, बाल मुकुंद तिवारी को संयुक्त मंत्री बनाया गया। मनोज उप्रेती आयव्यय निरीक्षक, देवी दत्त सुयाल कोषाध्यक्ष, प्रदीप तिवारी प्रवक्ता और डीआर आर्य संरक्षक बनाए गए।

प्रमुख मांगें
- प्रधानाचार्यों के चिकित्सा अवकाश प्रकरणों का निदेशालय स्तर से हटाकर अपर शिक्षा निदेशक के स्तर से कराया जाए।
- अप्रैल 2016 से राजकीय इंटर कॉलेज में कार्यरत तदर्थ प्रधानाचार्यों को विनियमित किया जाए।
- सितंबर 2016 से बाद मौलिक रूप से नियुक्त राजकीय हाईस्कूल के प्रधानाध्यापकों को इंटर कॉलेजों के रिक्त पदों के प्रति प्रधानाचार्य के रूप में पदोन्नत किया जाए।
- लंबे समय से दुर्गम स्कूलों में तैनात प्रधानाध्यापक एवं प्रधानाचार्यों को सुगम में स्थानांतरित किया जाए।
- प्रधानाचार्य का पद शैक्षिक संवर्ग का है इसलिए प्रधानाचार्यों को शैक्षिक संवर्ग की भांति प्रति वर्ष तीन विशेष अवकाश स्वीकृत किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed