फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Banjari II Gate not working since January

Nainital News: जनवरी से नहीं चल रहा बंजारी द्वितीय गेट

Mon, 01 Apr 2024 08:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 01 Apr 2024 08:11 AM IST
विज्ञापन
Banjari II Gate not working since January
रामनगर। कोसी नदी के पांच खनन गेटों में से दो खनन गेट बंद चल रहे है। एक गेट में तो जनवरी से वाहन जाना स्वयं ही बंद हो गए हैं, जबकि एक गेट को विभाग की ओर से 16 मार्च से बंद किया गया है।
विज्ञापन

कोसी नदी में खड़ंजा, बंजारी प्रथम, द्वितीय, कठियापुल व कालूसिद्ध पांच खनन गेट हैं। इस खनन सत्र में कालूसिद्ध 22 दिसंबर 2023, बंजारी प्रथम को 24 दिसंबर, बंजारी द्वितीय 28 दिसंबर, कठियापुल एक जनवरी 2024 और खड़ंजा गेट 3 जनवरी को खनन के लिए खोला गया था। बंजारी द्वितीय गेट में 18 जनवरी तक दिन में एक या दो वाहन ही खनन के लिए गया। इस खनन गेट में खनन के लिए 450 वाहन पंजीकृत है। बंजारी प्रथम गेट पर खनन के लिए खुला है, लेकिन इस गेट में खनन नहीं हो रहा था। इसको देखते हुए वन विभाग ने 16 मार्च से गेट को बंद कर दिया है।
विज्ञापन

गेटों पर 2200 वाहन हैं पंजीकृत

खनन गेटों में वाहनों के पंजीकरण की बात करें तो करीब 22 सौ के आसपास वाहन पंजीकृत हैं। ऐसे में बंजारी प्रथम 475, बंजारी द्वितीय 450, खड़ंजा में 420, कालूसिद्ध में 400, कठियापुल में 450 यानी 2195 वाहन पंजीकृत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोसी नदी के आसपास हो रहा अवैध खनन

तराई पश्चिमी वन प्रभाग के डीएफओ प्रकाश चंद्र आर्य ने बताया कि बाजपुर व काशीपुर से लगे जुड़का क्षेत्र में राजस्व भूमि से खनन वाहन नदी में जा रहे है। नदी में अवैध खनन किया जा रहा है, जिसकी जानकारी काशीपुर व बाजपुर के स्थानीय प्रशासन को दी गई है, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed