Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Automobile sector picks up pace due to reduction in GST

Nainital News: जीएसटी कम होने से ऑटोमोबाइल सेक्टर ने पकड़ी रफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Automobile sector picks up pace due to reduction in GST

विज्ञापन
हल्द्वानी। जीएसटी की दरें कम होने के बाद नवरात्र में ऑटोमोबाइल सेक्टर में कारोबार 30 फीसदी अधिक रहा है। 22 सितंबर को नवरात्र के पहले दिन से जीएसटी की नई दरें लागू होने के बाद वाहनों पर टैक्स कम हुआ है। मारुति, टाटा, ह्यूंडई, महिंद्रा, वोक्सवैगन और हीरो के वाहनों की कीमत कम होने से लोगों की जेब पर भार कम हुआ है। एसयूवी की खरीद पर ग्राहकों को करीब 2.56 लाख रुपये तक का फायदा हुआ है। बात सिर्फ हल्द्वानी की करें तो नवरात्र के दौरान बीते 10 दिनों में 1400 से अधिक दोपहिया और चौपहिया वाहन बिके हैं। अभी चार-पांच सौ वाहनों की डिलीवरी पेंडिंग चल रही है।
..........
दीपावली की के लिए एडवांस बुकिंग
टीवीएस शोरूम के स्वामी धीरज अग्रवाल ने बताया कि नौ दिन में 325 दोपहिया वाहन बिके। इसमें स्कूटर और मोटरसाइकिल शामिल है। पिछले साल से इस बार बाजार में 30 फीसदी की ग्रोथ हुई है। अभी दीपावली तक के लिए डिमांड आई है। नैनीताल मोटर्स के स्वामी भूपेश अग्रवाल ने बताया दशहरे के दिन तक करीब 510 वाहन बिके। जीएसटी कम होने से 20 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। नैनीताल बजाज के स्वामी नितिन अग्रवाल ने बताया कि 10 दिन में 100 दोपहिया बिके। बताया कि 350 से अधिक सीसी के वाहनों के दाम 30 हजार रुपये तक बढ़े हैं लेकिन कंपनी दीपावली तक ग्राहकों को पुराने रेट पर ही दे रही है। हल्द्वानी सुजुकी के स्वामी जहीर वार्सी ने बताया कि दशहरे तक 172 दोपहिया वाहन बिक चुके हैं। कई लोगों को उम्मीद है कि आगे वाहन और सस्ते होंगे इसलिए कुछ लोगों ने दीपावली के लिए बुकिंग कराई है।
विज्ञापन

........
बुकिंग ज्यादा आने से सभी को नहीं कर पाए संतुष्ट

बजरंग मोटर्स के स्वामी संजय कुमार ने बताया कि 22 सितंबर से जीएसटी लागू होेने के बाद लगातार वाहनों की डिमांड आ रही है। नवरात्र में 250 चौपहिया बिक चुके हैं लेकिन बुकिंग इतनी ज्यादा थी कि ग्राहकों को अभी मना करना पड़ा। एक वाहन के आने में 10 से 12 दिन का समय लगता है। करीब 400 वाहन वेटिंग में हैं। स्कार्पियो में एक से सवा लाख रुपये तक का फायदा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...........
22 सितंबर से पहले और बाद के दाम
दोपहिया
वाहन - पहले - अब

सुजुकी एक्सेस 125 टॉप मॉडल : 1.20 लाख:1.11 लाख
बर्गमैन स्ट्रीट : 1.25: 1.16
वी स्ट्रॉम 250 सीसी : 2.56 : 2.35
पल्सर आरएस : 2.17 : 2.01
पल्सर एनएस 200 : 1.83 : 1.68
एनएस 160 : 1.68 : 1.55
............
चार पहिया
वाहन - 22 सितंबर से पूर्व - वर्तमान मूल्य

स्विफ्ट - 6.65 लाख - 5.78 लाख
अल्टो के10- 4.77लाख - 3.69लाख
फ्रोनेक्स - 7.97लाख - 6.84लाख
बलेनो - 6.85लाख - 5.98लाख
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed