फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Auction of liquor shops started in Kumaon

कुमाऊं में शुरू हुई शराब की दुकानों की नीलामी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
Auction of liquor shops started in Kumaon
हल्द्वानी। नई आबकारी नीति के तहत आबकारी विभाग ने शराब की दुकानों की नीलामी प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रक्रिया तीन मार्च तक चलेगी। आबकारी विभाग के लिए सभी जिलों से दो वर्षों के राजस्व प्राप्ति का लक्ष्य भी शासन स्तर से तय कर दिया गया है।
विज्ञापन

पहले वित्तीय वर्ष में कुमाऊं के छह जिलों को वर्ष 2021-22 में 796 करोड़ लक्ष्य दिया है जबकि दूसरे वित्तीय वर्ष 2022-23 में 862 करोड़ दिया है। विभागीय अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार 17 फरवरी से 2 मार्च एक बजे तक ऑनलाइन ऑफर राज्य सरकार की वेबसाइट पर अपलोड होंगे। इसी समय अवधि में जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय में अभिलेख भी जमा कराने होंगे। 2 मार्च को दोपहर तीन बजे तकनीकी निविदा खोली जाएगी, 3 मार्च को दोपहर तीन बजे से वित्तीय निविदा खुलेगी। उसी दिन सफल आवेदकों की सूची राज्य सरकार की वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी। नीलामी की सभी प्रक्रिया सभी जनपदों के जिलाधिकारी के माध्यम से जिला आबकारी विभाग कार्यालय में कराई जा रही है। शराब की दुकानों के निर्धारित राजस्व में ही जनपद में नई दुकानों का सृजन भी किया जा सकता है। जिला आबकारी द्वारा दुकानवार राजस्व का निर्धारण कर जिलाधिकारी के माध्यम से आबकारी आयुक्त से अनुमोदान प्राप्त करना अनिवार्य होगा। संयुक्त आबकारी आयुक्त केके कांडपाल ने बताया कि शराब के दुकानों की नीलामी नई आबकारी नीति के तहत की जा रही है। देशी और विदेशी शराब की दुकानों की नीलामी प्रक्रिया दो चरणों में की जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed