फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Attract tourists, "a corn snake '

सैलानियों के आकर्षण का केंद्र बना ‘सांप वाला भुट्टा’

Sun, 26 Jun 2016 12:22 AM IST
भूपेश कन्नौजिया  मुक्तेश्वर (नैनीताल)।
भूपेश कन्नौजिया  मुक्तेश्वर (नैनीताल)। Updated Sun, 26 Jun 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
Attract tourists, "a corn snake '
सांप वाला भुट्टा - फोटो : अमर उजाला
बरसात के दौरान क्षेत्र में उगने वाला जंगली पौधा सैलानियों को खूब भा रहा है। देखने में यह पौधा फन फैलाए सांप की तरह नजर आता है। लिहाजा इसे लोग सांप का भुट्टा नाम से जानते हैं। इस पौधे के बारे मैं लोगों को कम ही जानकारी है। सांप की तरह नजर आने वाले इस पौधे से अधिकांश लोग दूर ही रहते हैं। जानकारों के मुताबिक यह बेहद जहरीला पौधा है।
विज्ञापन


केंद्रीय शीतोष्ण बागवानी संस्थान के वैज्ञानिक डा. अनिल कुमार ने बताया कि इसका वानस्पतिक नाम अरीसेमा ट्रीफाइलम है और अलग-अलग देशो में इसे जैक इन दा पलपीट, बिग अॅानियन यानी बड़ा प्याज, इंडियन टर्निप, ब्राउन ड्रैगन, वेक रोबिन, वाइल्ड टर्निप आदि। इस पौधे की एक पत्ती तीन हिस्सों में बंटी होती है। प्रत्येक पत्रक  8-15 सेमी लंबी और 3-7 सेमी व्यापक होती है। कोबरा सांप रूपी फन फैलाए यह पौधा धीरे-धीरे एक हरे रंग के भुट्टे में बदल जाता है और पकने पर लाल हो जाता है। इसमें कैल्शियम ऑक्सालेट क्रिस्टल पाया जाता है जिसे अगर मनुष्य या कोई जीव खा ले तो उसकी मौत तक हो सकती है। 
विज्ञापन


डा. कुमार के मुताबिक कैल्शियम ऑक्सालेट क्रिस्टल गठन भी एथिलीन ग्लाइकोल विष के जहरीले प्रभाव से एक है। इसके सेवन से जीभ पर चुभन, सनसनी, मुंह से झाग, गले में सूजन और पाचन तंत्र में जलन पैदा हो सकती है। दम घुटने लगता है और यदि ज्यादा मात्रा में खा लिया तो मौत तक हो सकती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


डा. पांडे ने बताया कि अमेरिका में इस पौधे की जड़ को सब्जी के रूप में प्रयोग किया जाता है। इसकी जड़ से आंखों के इलाज के लिए दवाई बनाने के साथ, गठिया, ब्रोंकाइटिस, सर्प के काटने का इलाज करने व बांझपन दूर करने के लिए भी इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि फिलहाल भारत में अभी इस पौधे पर कोई शोध नहीं हो रहा है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed