फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   As soon as dialing 1962, the ambulance will reach the house of the cattle owners

1962 डायल करते ही पशुपालकों के घर पहुचेगी एंबुलेंस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
As soon as dialing 1962, the ambulance will reach the house of the cattle owners
हल्द्वानी। मानवों के लिए जहां 108 एंबुलेंस सेवाएं दी जा रहीं हैं, वहीं अब पशुओं के लिए 1962 नंबर की एंबुलेंस चलेगी। 1962 नंबर डायल नंबर करने के बाद एनिमल एंबुलेंस मौके पर पहुंच जाएगी।
विज्ञापन

पशुपालन विभाग अब पशुओं के बेहतर उपचार के लिए एनिमल एंबुलेंस जारी करेगा। केंद्र सरकार की ओर से राज्य को 60 एनिमल एंबुलेंस मिल चुकी हैं। इन्हें राज्य के 60 विकासखंडों में पहुंचाया जाएगा। इसके साथ ही भविष्य में 35 और नई एनिमल एंबुलेंस मिलने की संभावना है। इसकी सेवा लेने के लिए 1962 नंबर डायल करना होगा। 108 एंबुलेंस की तरह इसकी सेवा संचालित की जाएगी। साथ ही केंद्र सरकार की ओर से एनिमल एंबुलेंस के लिए एक डॉक्टर, एक चालक और अन्य स्टाफ दिया जाएगा। उम्मीद है कि अगले दो माह में ये एंबुलेंस सड़कों पर दौड़ने लगेंगी। (संवाद)
विज्ञापन

स्टाफ आने से नहीं होगी दिक्कत
हल्द्वानी। राज्य सरकार ने भी पिछले दिनों एनिमल एंबुलेंस की व्यवस्था की थी। हालांकि स्टाफ नहीं होने की वजह से ये सुविधा सड़कों पर नहीं दौड़ पाई। कई जगह एनिमल एंबुलेंस केवल गाय को ले जाने के लिए शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पशुओं को मिलेगी सुविधा
हल्द्वानी। विभाग के अधिकारियों के मुताबिक गौवंशीय, घोड़े और खच्चरों की तबीयत खराब होने पर उन्हें अस्पताल तक ले जाने में दिक्कत होती है। खासतौर से दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में इन्हें अस्पताल ले जाना चुनौती होती है। अब एनिमल एंबुलेंस से लोगों को इन पशुओं को अस्पताल तक ले जाने में सुविधा होगी और साथ ही एंबुलेंस में जरूरी स्वास्थ सुविधाएं भी मिलेंगी। इसके अलावा अन्य पालतु पशुओं के लिए भी ये सुविधा रहेगी।
-------------------
निदेशालय स्तर पर एनिमल एंबुलेंस की बात हुई है। केंद्र सरकार की ओर से ये एंबुलेंस दी जा रहीं हैं। इसके लिए 108 की तर्ज पर 1962 नंबर जारी किया जाएगा।
- डॉ. बीएस जंगपांगी, सीवीओ, नैनीताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed