{"_id":"6060da4c8ebc3e5910085dd7","slug":"arrangements-are-disrupted-due-to-the-strike-in-sth-haldwani-news-hld41986020","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसटीएच में हड़ताल से व्यवस्थाएं बदहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसटीएच में हड़ताल से व्यवस्थाएं बदहाल
विज्ञापन
सुशीला तिवारी अस्पताल में सफाई करवाते एसडीएम विवेक राय।
- फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल में ऑपरेशन थियेटर (ओटी) से लेकर वार्ड तक गंदगी से बजबजा रहे हैं और जिम्मेदार बेबस बने हुए हैं। उपनल कर्मियों ने रविवार को मांगों को लेकर बुद्ध पार्क में धरना दिया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही आंदोलन की रणनीति तय करने के लिए 25 सदस्यीय कमेटी बनाई है। उपनल कर्मी आज भी धरना देंगे और होली नहीं मनाएंगे।
बता दें कि समान काम के लिए समान वेतन और नियमितीकरण की मांग को लेकर उपनल कर्मी आंदोलनरत हैं। राजकीय मेडिकल कॉलेज और एसटीएच में 695 कर्मियों के हड़ताल पर जाने के कारण अस्पताल की व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई हैं। वार्डों में वार्ड ब्वॉय तक नहीं हैं। कोविड मरीजों को समय पर दवा और अन्य जरूरी वस्तुएं नहीं मिल पा रही हैं। मरीज को ऑपरेशन थियेटर से वार्ड में ले जाने और बेड पर शिफ्ट करने में सबसे अधिक परेशानी हो रही है। कार्य बहिष्कार और हड़ताल को चार दिन हो चुके हैं मगर राजकीय मेडिकल कॉलेज प्रबंधन उपनल कर्मियों की मांगों पर अब तक रास्ता नहीं निकाल पाया है। शनिवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने 12 पर्यावरण मित्रों को लगाकर अस्पताल में सफाई कराई थी मगर रविवार को हालत फिर जस की तस हो गई। प्रदर्शन करने वालों में यतेंद्र जोशी, प्रकाश शर्मा, नीरज हेडिया, मोहन रावत, दीपा शर्मा,इ राकेश कुमार, अजय कुमार, चंचल कुमार, चंदू कफल्टिया, सुशील मसीह, हेमा आर्या, मोनिका चंद, भानु त्रिपाठी, उमा डांगी, मनीष तिवारी, मनीष रौतेला, हेमराज साहू, पान सिंह आदि रहे।
जिले में कोविड के 31 केस मिले
हल्द्वानी। रविवार को जिले में कोविड के 31 नए मामले आए, जबकि 586 की रिपोर्ट की इंतजार है। दूसरी ओर एसटीएच में कोविड पॉजिटिव 16 मरीज भर्ती हैं और तीन की हालत गंभीर है। आइसोलेशन में सात लोगों को रखा गया है।