फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Appointment of Pediatrician in CHC Paharpani

Nainital News: सीएचसी पहाड़पानी में बाल रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति

Thu, 04 Dec 2025 12:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 04 Dec 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Appointment of Pediatrician in CHC Paharpani
पहाड़पानी (नैनीताल)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हर सोमवार को बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती की गई है। क्षेत्र के लोग बाल रोग विशेषज्ञ के नहीं होने से परेशानियों का सामना कर रहे थे। अस्पताल आने वाले छोटे बच्चों को इलाज के लिए अन्य अस्पतालों की ओर रुख करना पड़ रहा था। चिकित्साधिकारी डॉ. हिमांशु कांडपाल ने कहा कि बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती से बच्चों की समस्या हल होनी लगी है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में जल्द अन्य डॉक्टरों की भी नियुक्ति होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


पीरूमदारा में एलोपैथिक डॉक्टर की तैनाती जल्द

पीरूमदारा। रामनगर के ग्राम पीरूमदारा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जल्द ही एलोपैथिक डॉक्टर की तैनाती होने जा रही है। पीरूमदारा पीएससी में हर दिन 50 से 70 की ओपीडी होती है। यहां पीरूमदारा से सटे देवी पुर, टांडा, नरसिंहपुर समेत अन्य स्थानों से लोग उपचार के लिए पहुंचते हैं। एलोपैथिक चिकित्सक नहीं होने के चलते लोगों को रामनगर जाना पड़ता है। सीएमओ डॉ हरीश पंत ने बताया कि केंद्र में एलोपैथिक चिकित्सक की नियुक्ति अंतिम चरण में है। अगले सप्ताह तक एलोपैथिक चिकित्सक की तैनाती कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed