{"_id":"18dc4b9f92c277f7b1061322c740a409","slug":"application-forms-16-and-25-will-see-the-start-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवेदन फार्म 16 और 25 से मिलना होंगे शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवेदन फार्म 16 और 25 से मिलना होंगे शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
Updated Tue, 02 Jun 2015 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुमाऊं विवि प्रशासनिक भवन में सोमवार को प्रवेश समिति की बैठक कुलपति प्रो. होशियार सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में बताया गया कि सत्र 2015-16 के लिए कुमाऊं विवि से संबद्ध परिसरों में 16 जून जबकि अन्य डिग्री कालेजों में 25 जून से स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए आवेदन पत्रों का वितरण शुरू होगा। इसके अलावा परीक्षाफल सुधार परीक्षा सितंबर और अक्टूबर में आयोजित होगी।
विज्ञापन
तय हुआ कि नैनीताल और अल्मोड़ा परिसरों में 16 जून से आवेदन पत्रों का वितरण शुरू होने के साथ यह 25 जून तक जमा होंगे। एक जुलाई से प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी, जो 15 जुलाई तक चलेगी। 16 जुलाई से विधिवत शिक्षण कार्य शुरू होगा। अन्य डिग्री कालेजों में 25 जून से आवेदन पत्र वितरित होने के बाद 14 जुलाई तक जमा होंगे। 15 जुलाई से प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। यहां पर एक अगस्त से शिक्षण कार्य शुरू होगा। इसके अलावा अन्य कक्षाओं के परीक्षाफल घोषित होने के 15 दिनों के भीतर छात्र-छात्राओं को अगली कक्षाओं में प्रवेश लेना होगा।
विज्ञापन
तय किया गया कि नवंबर व दिसंबर में पीएचडी प्रवेश परीक्षा होगी। प्राइवेट व रेगुलर परीक्षा फार्म 30 नवंबर तक जमा होंगे। मार्च 2016 के अंतिम सप्ताह में मुख्य परीक्षाएं शुरू होगी जबकि रिजल्ट जून में घोषित कर दिया जायेगा। बैठक में कुलसचिव प्रो. डीसी पांडे, परीक्षा नियंत्रक प्रो.रजनीश पांडे, डीएसबी के परिसर निदेशक प्रो.एसपीएस मेहता, डीएसडब्लू प्रो.डीएस बिष्ट, प्रो.जेएस बिष्ट, प्रो.भगवान सिंह बिष्ट, प्रो.संतोष कुमार, प्रो.पीसी कविदयाल, डा.जगदीश प्रसाद, डा.चंद्र राम समेत कुमाऊं विवि से संबद्ध डिग्री कालेजों के प्राचार्य व उनके प्रतिनिधि मौजूद थे।
विज्ञापन