फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Anushka was the overall champion

अनुष्का रहीं ओवर ऑल चैंपियन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Nov 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Anushka was the overall champion
भीमताल में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागी को पुरस्कृत करते अतिथि। संवाद - फोटो : NAINITAL
भीमताल (नैनीताल)। मिनी स्टेडियम में सोमवार को जिला स्तरीय माध्यमिक विद्यालयी क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक राम सिंह कैड़ा ने किया। कार्यक्रम में दौड़, लोकनृत्य आदि प्रतियोगिताएं हुईं।
विज्ञापन

अनुष्का मिश्रा ने 50 मीटर, 100 मीटर दौड़ और लंबी कूद में बाजी मारकर ओवर ऑल चैंपियनशिप अपने नाम की। प्राथमिक बालक वर्ग लोकनृत्य में रामगढ़ प्रथम, कोटाबाग द्वितीय, भीमताल तृतीय, 50 मीटर दौड़ में शरद प्रथम, अंकित द्वितीय, मोहित तृतीय, 200 मीटर में समीर राम प्रथम, दीपेश द्वितीय, अंकित तृतीय, 400 मीटर में समीर राम प्रथम, यश बोहरा द्वितीय, पीयूष तृतीय और 100 मीटर दौड़ में शरद प्रथम, धर्मेंद्र द्वितीय और मोहन सिंह तृतीय स्थान पर रहे। बालिका प्राथमिक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में कल्पना प्रथम, भूमिका द्वितीय, लक्ष्मी तृतीय, 50 मीटर में अनुष्का प्रथम, रश्मि द्वितीय, आशा तृतीय, 200 मीटर में राखी प्रथम, अंशिका द्वितीय, राधिका तृतीय और 100 मीटर दौड़ में अनुष्का प्रथम, कल्पना द्वितीय और अंशिका तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

विधायक राम सिंह कैड़ा और नगर पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चनौतिया ने विद्यार्थियों से पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में आगे आकर बेहतर प्रदर्शन कर नया मुकाम हासिल करने को कहा। इस दौरान मंडल अध्यक्ष मनोज भट्ट, जिपं सदस्य अनिल चनौतिया, डीईओ प्राथमिक एचबी चंद्र, जिला खेल समन्वयक पूरन नयाल, बीईओ मान सिंह, दिनेश सांगुड़ी, आशा उप्रेती, सुनीता पांडे, हेमा पढालनी, नवीन पांडे, मीरा सिंह, मनोज तिवारी, डिकर पडियार, कमल जोशी, मीना नयाल, बंशीधर कांडपाल, मदन खिमाल, अनिल शर्मा, हरीश पाठक, गोपाल कृष्ण भट्ट, सुरेश सुयाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed