{"_id":"592c6a904f1c1bc074bda769","slug":"anusha-in-12th-and-jasmeet-hoisted-in-the-10th-parcham","type":"story","status":"publish","title_hn":"12वीं में अनुषा और 10वीं में जसमीत ने फहराया परचम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12वीं में अनुषा और 10वीं में जसमीत ने फहराया परचम
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 May 2017 02:24 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo pic
काउंसिल फार द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) की हाईस्कूल (आईसीएसई) और इंटरमीडिएट (आईएससी) की परीक्षा में नैनीताल के सेंट जोजफ, सेंट मेरीज, आल सेंट्स और शेरवुड कॉलेज का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा।
विज्ञापन
इंटरमीडिएट में ऑल सेंट्स कॉलेज की अनुषा गुप्ता ने सर्वाधिक 98 फीसदी अंक पाकर जिले का नाम रोशन किया जबकि हाईस्कूल में यहीं की जसमीत ढिल्लन 96.2 अंक पाकर टॉप पर रही। सेंट जोजफ कॉलेज में इंटर के कृत्यान टम्टा और चेतन टम्टा ने 97-97 फीसदी अंक पाकर पहला स्थान हासिल किया। शिवम साह ने 94.2 फीसदी अंक लेकर दूसरा जबकि वैभव पांडे और देव कीर्ति फर्त्याल ने 94-94 फीसदी अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
सेंट मेरीज कान्वेंट में वत्सला साह ने 93 फीसदी अंकों के साथ इंटर में पहले स्थान पर रही। शिवानी चंद्रा 91.75 फीसदी अंक लेकर दूसरे और लघिमा जोशी 90.5 फीसदी अंक लेकर तीसरे स्थान पर रही। शेरवुड कॉलेज में 96.25 फीसदी अंक पाकर हिमानी मेहरा पहले, 92 फीसदी अंकों के साथ सलोनी मिरचनदानी दूसरे और 91 फीसदी अंकों के साथ हरनमन सिंह तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
आल सेंट्स कॉलेज में अनुषा गुप्ता ने 98 फीसदी अंक पाकर टॉप किया। 95 फीसदी अंक लेकर राधिका जोशी दूसरे जबकि 93 फीसदी अंक लेकर हविषिता मलिक तीसरे स्थान पर रही। हाईस्कूल में सेंट जोजफ कॉलेज के प्रियांश अग्रवाल ने 94 फीसदी अंक के साथ टॉप किया। वैभव जोशी ने 93 फीसदी और भरत उपाध्याय ने 92.2 फीसदी अंकों के साथ क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान पाया।
सेंट मेरीज कालेज में दीक्षिता बिष्ट ने 94 फीसदी अंक लेकर पहला, 93.6 फीसदी अंकों के साथ दिव्यानी मेहरा ने दूसरा जबकि हुदा नदीम ने 93 फीसदी अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। शेरवुड कॉलेज में श्रेयांश गोयल ने 95.2 फीसदी अंकों के साथ पहले स्थान पर रहे।
सार्थक कुमार ने 93.2 अंकों के साथ दूसरा और अजय पुनेरा ने 91.8 फीसदी अंकों के साथ तीसरा स्थान पाया। आल सेंट्स कॉलेज में जसमीत ढिल्लन ने टॉप किया। उन्हें 96.2 फीसदी अंक मिले। शुभी फर्त्याल 94.4 फीसदी अंक लेकर दूसरा और प्रज्ञा पंत 93.2 फीसदी अंक लेकर तीसरे स्थान पर रही।
सेंट जोजफ कॉलेज के प्रधानाचार्य पीटर इमेन्युअल, सेेंट मरीज की प्रधानाचार्या सिस्टर सीमा, शेरवुड के अमनदीप संधू और ऑल सेंट्स कॉलेज की प्रधानाचार्य किरन जरमाया ने छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी हैं।
माउंट सिनाई में अमन यादव बना टॉपर
आईसीएसई बोर्ड का परीक्षा परिणाम 29 मई सोमवार को घोषित हो गया है जिसमें नगर के माउंट सिनाई पब्लिक स्कूल का परीक्षाफल 85 प्रतिशत रहा। इसमें हाइस्कूल में अमन यादव ने 92 प्रतिशत अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया। वहीं ईशु पांडेय ने 90 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय रहे।