फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Answer sought on delay in beautification work

Nainital News: सौंदर्यीकरण के कार्य में देरी पर जवाब मांगा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Answer sought on delay in beautification work
निरीक्षण करतीं डीएम।
नैनीताल। मल्लीताल में सौंदर्यीकरण के कार्य की गति धीमी होने और 121 से ज्यादा फड़ लगने पर डीएम ने नाराजगी जताई है। उन्होंने सौंदर्यीकरण के कार्य को जल्द पूरा करने और फड़ कारोबारियों को तीन दिन में व्यवस्थित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


सोमवार को डीएम वंदना सिंह ने मल्लीताल क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मानस खंड परियोजना के तहत पंत पार्क में बन रहे गेट, 16 दुकानों व मस्जिद तिराहे के सौंदर्यीकरण कार्य का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने काम की धीमी गति पर लोनिवि के अधिकारियों से जवाब मांगा। दुकानों के काम की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए। वहीं मस्जिद तिराहे पर बारिश के दौरान पानी जमा होने की शिकायत पर अधिकारियों से पानी की निकासी कराने के निर्देश दिए। डीएम ने मल्लीताल में बिना सत्यापन अतिरिक्त फड़ लगने पर पालिका के ईओ को फटकार लगाई। वहीं पालिका व अन्य सरकारी विभाग के परिवारों के सदस्यों की ओर से लगाए जा रहे फड़ों की जानकारी मांगते हुए तीन दिन में व्यवस्थाएं सही करने के निर्देश दिए हैं। फुटबाल का अभ्यास कर रहे बच्चों ने डीएसए मैदान में अवैध रूप से वाहन पार्क होने के कारण दिक्क़तें होने की शिकायत डीएम से की। डीएम ने एसडीएम को वाहनों की डिटेल आरटीओ को भेज कार्रवाई करने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed