फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Another leopard captured in cage

Nainital News: पिंजरे में कैद हुआ एक और तेंदुआ

Fri, 01 Dec 2023 02:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 01 Dec 2023 02:15 AM IST
विज्ञापन
Another leopard captured in cage
कालाढूंगी। वन विभाग के पिंजरे में बृहस्पतिवार को भी एक तेंदुआ कैद हो गया। इससे पहले बुधवार को एक मादा तेंदुआ पिंजरे में कैद हुई थी। रेंजर मुकेश जोशी ने बताया कि दो नवंबर को कालाढूंगी के वार्ड नंबर एक में तेंदुए ने एक बच्ची को अपना निवाला बना लिया था। इसके बाद वन विभाग ने आसपास के क्षेत्र में पिंजरे लगाकर कैमरों की मदद से तेंदुए के मूवमेंट की निगरानी की। रेंजर ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह गश्त के दौरान घटनास्थल के पास लगे पिंजरे में एक तेंदुआ कैद हो गया। तेंदुए को रामनगर के वन विभाग के वन्यजीव अस्पताल में रखा गया है। उन्होंने बताया कि तेंदुए की उम्र करीब पांच वर्ष है। तेंदुए के बालों का सैंपल डीएनए के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन



चिल्किया में दिन में दिखा तेंदुआ

रामनगर (नैनीताल)। रामनगर के चिल्किया में घर के बाहर तेंदुआ नजर आने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। चिल्किया निवासी बंटी शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर में वह घर के बाहर बैठे थे। तभी उनके मकान के सामने से तेंदुआ दौड़ता हुआ निकल गया। इस पर परिवार के सदस्य घबरा गए और वन विभाग को सूचना दी। बताया कि क्षेत्र में लगातार तेंदुए दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed