फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Another girl went missing from Haldwani

Haldwani: दो छात्राएं मिली... इधर, बनभूलपुरा से एक और लड़की हो गई लापता; घर से 45 हजार रुपये ले गई किशोरी

Wed, 26 Jun 2024 07:43 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 26 Jun 2024 07:43 AM IST
सार

हल्द्वानी के बनभूलपुरा थाना क्षेत्र से लापता हुई दो छात्राओं की बरामदगी के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली ही थी कि इसी बीच इसी थाना क्षेत्र से एक और बिटिया लापता हो गई। 

विज्ञापन
Another girl went missing from Haldwani
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

 

विज्ञापन

हल्द्वानी के बनभूलपुरा थाना क्षेत्र से लापता हुई दो छात्राओं की बरामदगी के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली ही थी कि इसी बीच इसी थाना क्षेत्र से एक और बिटिया लापता हो गई। पांच दिन पहले लापता हुई किशोरी के मामले में पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है। एक और मामला आने के बाद पुलिस के सामने किशोरी को सकुशल बरामद करने की चुनौती है।

बनभूलपुरा थाना क्षेत्र निवासी महिला ने बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी को सौंपी तहरीर में कहा कि उनकी पुत्री 20 जून को दोपहर तीन बजे घर से बगैर बताए कहीं चली गई। देर शाम तक नहीं लौटने पर उसकी खोजबीन की गई लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। परिजनों ने मूल मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश और हाल निवासी इंदिरानगर नूरी मस्जिद बनभूलपुरा निवासी युवक पर भगा ले जाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


ये पढ़ें- नाबालिग लड़कियां बरामद: किशोर और उसके मददगार गिरफ्तार, मोबाइल एक हजार में बेचा...फिर; जानिए कैसे खुला राज?

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला का कहना है कि उसकी पुत्री अपने साथ घर में रखे 45 हजार रुपये और अन्य सामान भी साथ ले गई है। पुलिस को यह तहरीर ऐसे वक्त पर मिली है जब पिछले कई दिनों से लापता दो नाबालिग की पुलिस बमुश्किल बरामदगी कर पाई थी। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में एक के बाद एक बच्चियों के लापता होने से स्थानीय लोगों में गुस्सा है। हालांकि पुलिस जल्द किशोरी को खोजने का दावा कर रही है। एसओ भाकुनी का कहना है कि तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed