{"_id":"6a88b42856a5b0f76e00da63","slug":"another-arrest-in-the-khatadi-firing-case-ramnagar-news-c-418-1-ntl1004-9504-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: खताड़ी फायरिंग मामले में एक और गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: खताड़ी फायरिंग मामले में एक और गिरफ्तार
Sat, 22 Aug 2026 01:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 22 Aug 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
रामनगर। खताड़ी में फायरिंग, तोड़फोड़ और हुड़दंग के मामले के पुलिस ने एक आरोपी को चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। 10 अगस्त की रात खताड़ी क्षेत्र में कुछ अराजकतत्वों ने तोड़फोड़, मारपीट, फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था। मामले में अयान निवासी खताड़ी की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया था। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को बसई पीरूमदारा निवासी अनुज रावत को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद कर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन