{"_id":"60eca7d38ebc3e335b14336e","slug":"anomalies-of-bhimtal-maha-yojana-will-be-removed-nainital-news-hld4309627175","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीमताल महायोजना की विसंगतियां होंगी दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीमताल महायोजना की विसंगतियां होंगी दूर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। जिला विकास प्राधिकरण की 13वीं बोर्ड बैठक में दो दशक पहले बनाई भीमताल महायोजना में व्याप्त विसंगतियों को दूर करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजने समेत कई प्रस्ताव पारित किए गए। तय किया कि होम स्टे योजना के तहत जिले में गठित होम स्टे कमेटी की ओर से स्वीकृत और प्राधिकरण के मानकों को पूरा करने वाले होम स्टे से संबंधित नक्शों को स्वीकृति प्रदान की जाएगी।
प्राधिकरण सभागार में सोमवार को प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं आयुक्त अरविंद सिंह ह्यांकी की अध्यक्षता में हुई बैठक में भीमताल महायोजना पर विस्तार से चर्चा की। बताया कि भीमताल और इसके आसपास के चहुंमुखी विकास के लिए दो दशक पहले झील विकास प्राधिकरण ने महायोजना तैयार की थी, लेकिन वर्तमान की स्थितियों को देखते हुए इस महायोजना में कई विसंगतियां होने के कारण लोगों के घरेलू और व्यवसायिक मानचित्रों को स्वीकृति नहीं मिल पा रही है। तय किया गया है कि जन सामान्य को महायोजना में सुविधाएं देने के लिए योजना में व्याप्त विसंगतियों को दूर करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। बोर्ड ने तय किया कि होम स्टे योजना के अंतर्गत जिले की होम स्टे कमेटी की ओर से स्वीकृति और प्राधिकरण के मानकों के अनुरूप संबंधित मानचित्रों को स्वीकृति प्रदान की जाएगी।
बैठक के दौरान आयुक्त अरविंद सिंह ह्यांकी ने अमृत योजना के तहत तैयार किए जा रहे नैनीताल-भीमताल मास्टर प्लान की जानकारी ली। कहा कि मास्टर प्लान में लचीलापन होना चाहिए। मास्टर प्लान जनता को राहत प्रदान करने के साथ ही आजीविका एवं आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने वाला होना चाहिए।
विज्ञापन
रामनगर में पुरानी तहसील की भूमि पर बनेगी पार्किंग
रामनगर में पुरानी तहसील भूमि पर सीएम की घोषणा के अनुरूप पार्किंग स्थल विकसित करने, नैनीताल स्थित प्राधिकरण कार्यालय भवन का जीर्णोद्धार करने और नैनीताल स्थित कचहरी परिसर में डबल स्टोरी पार्किंग बनाने के प्रस्तावों को भी मंजूरी दी गई। कचहरी स्थित पार्किंग के मुद्दे पर आयुक्त ह्यांकी ने पार्किंग निर्माण के लिए सक्रिय ठेकेदारों को आमंत्रित करने और प्रीबिड ठेकेदारों के साथ बैठक करने के निर्देश दिए। डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने जिले के विभिन्न स्थानों के सौंदर्यीकरण, विकास कार्यों एवं निर्माण के बारे में बताया।