{"_id":"88b3ffdaeaca734a12a8130c05e5b379","slug":"annual-festival-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही पुरस्कार भी झटके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही पुरस्कार भी झटके
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर
Updated Wed, 28 Jan 2015 07:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राइंका ढेला के 15वें वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने कुमाऊंनी, गढ़वाली, राजस्थानी नृत्य प्रस्तुत कर लोगों का मन मोहा। इस दौरान वर्षभर हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया।
विज्ञापन
कबड्डी प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करने वाली पूजा कार्की, पायल रावत एवं जनपदीय चैंपियन विजयस्वरूप को विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया। सर्वश्रेष्ठ छात्रा का पुरस्कार कामिनी डोर्बी को दिया गया। इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा 2014 में हिंदी विषय में 24 विद्यार्थियों की विशेष योग्यता आने पर हिंदी प्रवक्ता हरिओम विश्नोई को भी सम्मानित किया गया। समारोह का निर्देशन सविता रावत, संचालन नवेंदु मठपाल ने किया। इस दौरान प्रधानाचार्य दुर्गाप्रसाद, बीडीसी मेंबर त्रिलोक सिंह राणा, गणेश नेगी, ख्यालीदत्त डोर्बी, मनीष श्रीवास्तव, सीपी खाती, आरएस मस्यूनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
वहीं एमपी हिंदू इंटर कालेज में भी वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। समारोह का शुभारंभ राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष अमिता लोहनी ने किया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने मनमोहन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। प्रधानाचार्य डा. दिग्विजय सिंह चौहान ने विद्यालय की वार्षिक आख्या प्रस्तुत की। इस दौरान भाजपा नेता जगमोहन बिष्ट, गोपाल लोहनी, राजेश शर्मा, केके फुलेरा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन