फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Angry with love marriage, father kills daughter with the help of son

उत्तराखंड: प्रेम विवाह से खफा बाप ने बेटे की मदद से बेटी को दी दर्दनाक मौत, गला रेत कर की हत्या

Sat, 30 Oct 2021 11:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Sat, 30 Oct 2021 11:49 AM IST
सार

सलीम की बेटी कायनात परिवार की मर्जी के खिलाफ पड़ोसी राजमिस्त्री सलमान के साथ दो महीने पहले कहीं चली गई थी। पुलिस ने दोनों को परिजनों को सौंप दिया था। एक महीने पहले कायनात ने सलमान से अपनी मर्जी से निकाह कर लिया था।

विज्ञापन
Angry with love marriage, father kills daughter with the help of son
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेटी के अपनी मर्जी से निकाह करने से खफा सौतेले पिता ने शुक्रवार की शाम बेटी और दामाद के घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला कर दिया। भागने पर सौतेले पिता और उसके बेटे ने बेटी की गला रेतकर हत्या कर दी।

विज्ञापन

 

हमले में दामाद और उसकी बहन भी घायल हो गई। सूचना पर एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी ने मौका मुआयना किया। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है और कहा है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन

 

कायनात ने सलमान से अपनी मर्जी से किया था निकाह
कॉलटैक्स निवासी सलीम की बेटी कायनात (19) परिवार की मर्जी के खिलाफ पड़ोसी राजमिस्त्री सलमान (21) के साथ दो महीने पहले कहीं चली गई थी। पुलिस ने दोनों को पकड़कर परिजनों को सौंप दिया था। एक महीने पहले कायनात ने सलमान से अपनी मर्जी से निकाह कर लिया। दोनों इरफान के घर में किराए का कमरा लेकर रह रहे थे। शुक्रवार शाम साढ़े छह बजे कायनात अपनी ससुरालियों के घर से मेहंदी लगवाकर पति के साथ निकल रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि इसी समय पिता सलीम ने बेटे आलम के साथ मिलकर बेटी और दामाद पर चाकुओं से हमला कर दिया। कायनात अपने घायल पति को लेकर वापस ससुरालियों के घर में घुस गई। हमलावरों ने घर में घुसकर दोनों पर हमला कर दिया। बचाव करने में सलमान की बहन निदा (23) के हाथ में भी चोट लग गई। घायल सलमान तो बाहर आकर वहीं सड़क पर गिर पड़ा जबकि घायल कायनात सड़क की ओर भागी, लेकिन कोई मदद के लिए आगे नहीं आया। सलीम बेटी को खींचकर वहीं स्थित अपने रिश्तेदार की छत पर ले गया और बेटे की मदद से उस पर चाकू से हमला कर दिया। पिता और भाई ने कायनात की गला रेतकर हत्या कर दी।

घायल सलमान सटीएच रेफर

घटना की सूचना पर काठगोदाम थानाध्यक्ष विमल कुमार मिश्रा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने वहां से दो लोगों को हिरासत में ले लिया और शव को मोर्चरी भेज दिया। घायल सलमान का बेस अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराने के बाद उसे एसटीएच रेफर कर दिया गया। सलमान के पेट और पीठ में चाकू के तीन गहरे घाव हैं। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। कायनात की सास नसरीन जहां ने पुलिस को सलीम और उसके बेटे आलम के खिलाफ तहरीर दी है। पुुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी, एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्र, सीओ शांतनु पाराशर, कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी ली। थानाध्यक्ष विमल ने बताया कि कायनात और सलमान घर छोड़कर भागे तो डेढ़ माह पहले पुलिस ने दोनों को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया था। सास नसरीन जहां का कहना था कि सलीम के हाथ में तमंचा भी था। कायनात की मां शायदा के सामने कायनात को उसके पिता और भाई मार रहे थे मां का भी दिल नहीं पसीजा। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच दो साल से विवाद चल रहा है।

आरोपी शीघ्र गिरफ्तार होंगे : एसएसपी
एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी नेे बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं। इस मामले में शीघ्र ही आरोपी पिता पुत्र को गिरफ्तार कर लिए जाएगा। दोनों आरोपियों के बारे में पुलिस ने काफी जानकारियां इकट्ठा कर ली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed