{"_id":"66a150fc610dc3aa6109cba4","slug":"angry-teachers-demonstrated-due-to-not-being-relieved-from-work-bhimtal-news-c-240-1-shld1006-104352-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: कार्यमुक्त नहीं होने से नाराज शिक्षकों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: कार्यमुक्त नहीं होने से नाराज शिक्षकों ने किया प्रदर्शन
Thu, 25 Jul 2024 12:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 25 Jul 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
ओखलकांडा के शिक्षकों ने कार्यमुक्त नहीं करने पर विरोध प्रदर्शन किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीमताल। ओखलकांडा ब्लॉक के शिक्षकों ने उनका स्थानांतरण अन्य विकासखंड में होने के बावजूद भी कार्यमुक्त नहीं करने पर बुधवार को प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने कहा कि स्थानांतरण होने के बाद भी बीईओ की ओर से उन्हें कार्यमुक्त नहीं किया गया है जबकि अन्य ब्लॉकों में शिक्षकों को कार्यमुक्त कर दिया गया है। चेतावनी दी गई कि यदि तीन दिन में उन्हें कार्यमुक्त नहीं किया तो वे सभी प्राथमिक शिक्षक संगठन की सदस्यता से इस्तीफा दे देंगे।
इधर बीईओ सुलोहिता नेगी ने बताया कि ओखलकांडा में 138 प्राथमिक विद्यालय में 33 शिक्षकों का स्थानांतरण हुआ है। शिक्षकों के कार्यमुक्त होते ही 87 विद्यालय एकल शिक्षा के भरोसे और 14 विद्यालय शिक्षक विहीन हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में जब तक शिक्षकों की नवीन नियुक्ति नहीं होती है, तब तक छात्र हित में शिक्षकों को कार्यमुक्त करना संभव नहीं है। वहां शिक्षक संगठन ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट, गोपाल बिष्ट, हीरा, हरीश नयाल आदि थे।