{"_id":"68a4d33a66bf43b2150f12b4","slug":"angry-people-stage-protest-after-electricity-connection-was-cut-bhimtal-news-c-240-1-shld1006-109205-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: बिजली का कनेक्शन काटने से नाराज लोगों का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: बिजली का कनेक्शन काटने से नाराज लोगों का धरना
विज्ञापन
भीमताल(नैनीताल)। नगर पालिका भीमताल के नौकुचियाताल वार्ड के बोहरागांव निवासी जीवन चंद्र आर्या का बिजली का कनेक्शन काटने से नाराज लोगों ने मंगलवार को ऊर्जा निगम कार्यालय में पहुंचकर तालाबंदी कर विभाग का पुतला फूंका। लोगों ने पांच घंटे तक धरना-प्रदर्शन कर विभागीय अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान लोगों की जेई के साथ तीखी बहस भी हुई।
लोगों ने कहा कि 11 महीने से परिवार बिना बिजली रहने के लिए मजबूर है लेकिन विभाग प्राधिकरण से एनओसी नहीं मिलने का हवाला देकर कनेक्शन नहीं दे पा रहा है। पीड़ित परिवार ने विभाग को पैसा जमा किया है। व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज जोशी, पूर्व जिपं सदस्य अनिल चनौतिया, नितेश बिष्ट ने कहा कि विभागीय अधिकारी स्थानीय लोगों का उत्पीड़न कर रहे हैं। अधिशासी अभियंता एसके सहगल ने मौके पर पहुंचकर 48 घंटे में पीड़ित परिवार के लिए उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों ने धरना समाप्त किया। इस दौरान पूर्व चेयरमैन देवेंद्र सिंह चनौतिया, सभासद शुमभ नैनवाल, रामपाल सिंह गंगोला, नीरज रैकुनी आदि मौजूद रहे। संवाद