{"_id":"2e6ee5ae7ae4969fd9ad212a23f89f50","slug":"angry-parents-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महर्षि स्कूल में मनमाने एनवल चार्जेज वसूलने से गुस्साए अभिभावक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महर्षि स्कूल में मनमाने एनवल चार्जेज वसूलने से गुस्साए अभिभावक
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Sat, 18 Apr 2015 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पब्लिक स्कूलों द्वारा मनमाने ढंग से फीस एवं अन्य चार्जेज वसूलने को लेकर अभिभावकों ने विरोध करना शुरू कर दिया है। महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मनमाने ढंग से एनवल चार्जेज वसूले जाने की शिकायत सामने आई है। इसकी शिकायत अभिभावकों ने खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में की है।
विज्ञापन
महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल देवलचौड़ में 1100 से अधिक बच्चे पढ़ते हैं। इस स्कूल में भी एनवल चार्जेज के रूप में अभिभावकों से मोटी रकम ली जा रही है। शुक्रवार को इस मामले को लेकर स्कूल में कुछ अभिभावकों ने आपत्ति भी की मगर उनकी किसी स्तर पर सुनवाई नहीं हुई। इससे गुस्साए अभिभावक सुरेश पाल निवासी डहरिया और रमेश भट्ट सीधे धौलाखेड़ा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचे तथा अपनी शिकायत की। शिक्षा विभाग के भीमताल कार्यालय में विभागीय मीटिंग होने की वजह से अभिभावकों की बीईओ हरेंद्र कुमार से मुलाकात नहीं हो सकी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि वे शनिवार को पुन: बीईओ से जाकर इस मामले में मिलेंगे। अभिभावकों का कहना था कि स्कूल प्रबंधन कक्षा एक से आठ तक के बच्चों से साढ़े पांच हजार रुपए एनवल चार्जेज के रूप में वसूल रहा है जबकि कक्षा नौ से 12 तक के बच्चों से छह हजार रुपए एनवल चार्जेज वसूले जा रहे हैं। जिसके दो या तीन बच्चे हैं उन अभिभावकों का तो बुरा हाल है।
विज्ञापन
महर्षि स्कूल की प्रधानाचार्या डा. अंजलि चंद्रा का कहना है कि उनके विद्यालय में नर्सरी से 3 हजार, एक से आठ कक्षा तक 5 हजार और 9 से 12 कक्षा तक 6 हजार रुपए एनवल चार्जेज निर्धारित हैं। यह राशि संस्थान के मुख्यालय से ही तय है। इसे कम करना उनके बस में नहीं है। रही फीस की बात तो वह केवल सौ से 200 रुपए के बीच ही बढ़ाई है।