फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Anger over non-issuance of vehicle passes to local residents

Nainital News: स्थानीय लोगों के वाहन पास न बनने पर रोष

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Anger over non-issuance of vehicle passes to local residents
नैनीताल। नगर पालिका की ओर से स्थानीय लोगों के पास न बनने और बाहरी लोगों को पास जारी करने पर टैक्सी कारोबारी नाराज हैं। तल्लीताल टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष रमेश जोशी का कहना है कि कई स्थानीय चालक उनसे ऐसी शिकायत कर रहे हैं। स्थानीय आधार कार्ड, वाहन के दस्तावेज समेत अन्य प्रपत्र होने के बावजूद उनके पास नहीं बन रहे हैं। अध्यक्ष का कहना है कि वह लंबे समय से नैनीताल में टैक्सी का कारोबार कर रहे हैं लेकिन उनकी टैक्सियों के पास भी नहीं बन पा रहे हैं। शीघ्र ही वह इस संबंध में पालिकाध्यक्ष और ईओ को ज्ञापन देंगे। पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल का कहना है बीते वर्ष भी उन्होंने जांच कर कई पास रद्द किए थे। कोई भी पात्र पास से वंचित नहीं होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed