{"_id":"691b8b4676f8a416b0032910","slug":"anger-erupts-over-doubling-of-rents-under-the-affordable-rental-housing-complexes-scheme-haldwani-news-c-418-1-ntl1014-1200-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: किफायती किराया आवास परिसर योजना के तहत रेंट दोगुना करने पर फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: किफायती किराया आवास परिसर योजना के तहत रेंट दोगुना करने पर फूटा गुस्सा
Tue, 18 Nov 2025 02:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Tue, 18 Nov 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
लालकुआं। किफायती किराया आवास परिसर योजना के तहत बने 100 आवासों का किराया 500 से बढ़ाकर एक हजार करने के फैसले के बाद सोमवार को किरायेदारों ने विरोध-प्रदर्शन किया। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि नगर पंचायत ने उनका किराया बढ़ाया तो वह आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।
नगर पंचायत कार्यालय परिसर पहुंचे लोगों ने चेयरमैन सुरेंद्र सिंह लोटनी का घेराव कर पुराना किराया बहाल करने की मांग की। किरायेदारों का आरोप है कि गरीब परिवारों पर दोगुना किराया थोपा जा रहा है। उनका कहना है कि बिना बातचीत के किराया दोगुना कर दिया गया जो आर्थिक रूप से कमजोर परिवार वहन नहीं कर सकते हैं।
नगर नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेन्द्र लौटानी और अधिशासी अधिकारी ईश्वर सिंह रावत ने गुस्साए लोगों को समझाया। हालांकि लाभार्थी अधिकारियों की बात सुनने के लिए तैयार नहीं थे। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी ईश्वर सिंह रावत का कहना है कि गरीबों के लिए बने 100 मकानों की मरम्मत का खर्चा अत्यधिक आ रहा है इसीलिए उन्होंने किराया बढ़ाने का निर्णय लिया है। यदि वह बढ़ी हुई राशि नहीं दे सकते हैं तो नगर पंचायत परिवारों की ओर से दिए गए शपथ पत्र के आधार पर नियमतः 25 फीसदी किराया बढ़ोतरी कर दिसंबर से 625 रुपया किराया वसूला जाएगा। नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने कहा कि फिलहाल परिवारों से पूर्व का किराया ही लिया जाएगा।