Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   An elderly man who had gone to cut grass in the forest was killed by a tiger in haldwani

Haldwani News: जंगल में घास काटने गई बुजुर्ग को बाघ ने बनाया निवाला, घटनास्थल से दो किमी दूर ले गया वन्यजीव

Fri, 13 Feb 2026 09:45 AM IST
गायत्री जोशी माई सिटी रिपोर्टर
माई सिटी रिपोर्टर Published by: गायत्री जोशी Updated Fri, 13 Feb 2026 09:45 AM IST
सार

हल्द्वानी के कालाढूंगी रोड स्थित लामाचौड़ क्षेत्र में जंगल में घास काटने गई बुजुर्ग महिला को बाघ ने मार डाला। इससे इलाके में दहशत फैल गई है।

विज्ञापन
An elderly man who had gone to cut grass in the forest was killed by a tiger in haldwani
हल्द्वानी, फतेहपुर के जंगल से बाघ के हमले के बाद जंगल से आते पुलिस के जवान और ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी के कालाढूंगी रोड स्थित लामाचौड़ पुलिस चौकी के पीछे जंगल में बृहस्पतिवार सुबह सवा 11 बजे घास काट रही पीपल पोखरा निवासी गंगा देवी (66) पत्नी प्रेम भारती को बाघ ने शिकार बना लिया। बाघ को देखकर मौके पर मौजूद बहू पुष्पा और पड़ोसी हेमा जोशी की सांसें अटक गईं। उनकी सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने घटनास्थल से दो किलोमीटर ऊपर से डेढ़ घंटे बाद शव बरामद किया।

विज्ञापन

मुखानी थानाक्षेत्र के पीपल पोखरा गांव निवासी किसान प्रेम भारती की पत्नी गंगा देवी बृहस्पतिवार सुबह साढ़े दस बजे बहू पुष्पा गोस्वामी और गांव की ही हेमा जोशी के साथ रामनगर वन प्रभाग के फतेहपुर रेंज के जंगल में घास काटने के लिए गई थी। लामाचौड़ पुलिस चौकी के बगल से वह जंगल में ढाई से तीन किलोमीटर अंदर जाकर अलग-अलग जगहों पर घास काटने लगीं।

विज्ञापन

हेमा जोशी के अनुसार कुछ समय बाद उसे घसीटे जाने की आवाज आने लगी। वह और पुष्पा तेजी से गंगा देवी की ओर दौड़ी। कुछ ही दूरी पर गंगा देवी जमीन पर लहूलुहान पड़ी थी। उनके बाएं पैर, कंधे, हाथ, पीठ पर बाघ ने काटा था। वह तड़प रही थीं। पास ही में बाघ खड़ा था। बहू पुष्पा के अनुसार उसने दराती दिखाई तो बाघ वापस जाने लगा। मौका पाकर दोनों गंगा देवी को चंद मीटर नीचे लाई लेकिन बाघ फिर उनकी ओर आया। इस पर वह डर कर वहां से भागी और मुख्य मार्ग पर आकर लोगों को जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान विनोद सिंह निगल्टिया सहित कई ग्रामीण वन विभाग की टीम और दोनों महिलाओं के साथ जंगल में गए। घटनास्थल से करीब दो किलोमीटर ऊपर गंगा देवी का क्षत-विक्षत शव पड़ा था। बाघ ने महिला की गर्दन का हिस्सा खा लिया था। रेंजर प्रदीप कुमार के अलावा मुखानी थाना पुलिस के जवान शव को चादर पर लपेटकर नीचे लाए। यहां से शव मोर्चरी भेजा गया।

ट्रेंक्यूलाइज होगा बाघ, लगाएंगे कैमरा ट्रैप

वन विभाग ने बाघ को पकड़ने की तैयारी शुरू कर दी है। उसे ट्रेंक्यूलाइज करने का निर्देश डीएफओ ने दिया है। बाघ की पोजिशन जानने के लिए कैमरे भी लगाए जाएंगे। इसके साथ ही ग्रामवासियों से अगले एक माह तक जंगल में न जाने को लेकर वनाधिकारियों ने लोगों को समझाया है।

महिला के कटे अंगों के बीच खून में वन्यजीव के बाल मिले हैं। यह बाघ का ही हमला है। स्थानीय पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बाघ को पकड़ने की तैयारी शुरू कर दी है। महिला के परिजनों को दस लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इस समय वन्य जीव का प्रजनन काल होता है और वह आक्रामक रहते हैं। ऐसे में जंगल में जाने से बचा जाए। - ध्रुव सिंह मर्तोलिया, डीएफओ, रामनगर वन प्रभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed