फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   An elderly man suffocated while sleeping with a heater on, died during treatment

Haldwani: हीटर जलाकर सो रहे बुुजुर्ग का दम घुटा, इलाज के दौरान मौत

Sat, 07 Mar 2026 10:22 AM IST
गायत्री जोशी अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: गायत्री जोशी Updated Sat, 07 Mar 2026 10:22 AM IST
सार

रामनगर के पीरूमदारा में कमरे में हीटर जलाकर सोना एक बुजुर्ग के लिए जानलेवा साबित हो गया। कमरे में ऑक्सीजन लेवल घटने से उनका दम घुट गया। बृहस्पतिवार सुबह पड़ोसियों को घटना का पता चला। एसटीएच में इलाज के दौरान देर शाम मौत हो गई। 

विज्ञापन
An elderly man suffocated while sleeping with a heater on, died during treatment
रूम हीटर - फोटो : AdobeStock

विस्तार

रामनगर के पीरूमदारा में बुधवार रात कमरे में हीटर जलाकर सोए सेल टैक्स विभाग से सेवानिवृत्त मोहन सिंह (67) की तबीयत बिगड़ गई। कमरे में ऑक्सीजन लेवल घटने से उनका दम घुट गया। बृहस्पतिवार सुबह पड़ोसियों को घटना का पता चला। एसटीएच में इलाज के दौरान देर शाम मौत हो गई। सेवानिवृत्ति होने के बाद मोहन सिंह पीरूमदारा स्थित मकान में अकेले रहते थे। बुधवार रात उन्होंने कमरे में हीटर जलाया और सो गए। बृहस्पतिवार सुबह जब वह नहीं उठे तो पड़ोस के लोग किसी तरह उनके कमरे में पहुंचे। वहां देखा कि मोहन अचेतावस्था में पड़े हैं। पहले उन्हें रामनगर के निजी अस्पताल और वहां से रेफर होने पर एसटीएच में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


अस्पताल में परिवार के अन्य सदस्य भी पहुंच गए। उनका ऑक्सीजन लेवल गिरा था और सांसें उखड़ रही थीं। देर शाम उनकी मौत हो गई। पंचनामा में घटना का कारण कमरे में हीटर जलाकर सोने और ऑक्सीजन की कमी से हालत बिगड़ने का उल्लेख है। हल्द्वानी कोतवाल विजय सिंह मेहता ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed