फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   An elderly man, fed up with illness, shot himself.

Nainital News: बीमारी से तंग बुजुर्ग ने खुद को गोली से उड़ाया

Sun, 07 Dec 2025 02:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 07 Dec 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
An elderly man, fed up with illness, shot himself.
प्रतीकात्मक।
रामनगर। रामनगर के ग्राम उमेदपुर में बुजुर्ग ने खुद की लाइसेंसी रिवाॅल्वर से कनपटी पर गोली मार आत्महत्या कर ली। घटना के परिजन स्तब्ध हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक काफी समय से बीमारी के चलते तनाव में बताए जा रहे थे।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार उमेदपुर निवासी रसपाल सिंह (78) पुत्र ऊधम सिंह पत्नी बलवीर कौर के साथ रहते थे। शनिवार को पत्नी व नौकर घर के बाहर थे। इस बीच उन्होंने अपनी लाइसेंसी रिवाॅल्वर से दायीं कनपटी से सटाकर खुद को गोली मार ली। गोली की आवास सुनकर पत्नी व कर्मचारी घर के भीतर पहुंचे। इस दौरान रसपाल सिंह खून से लथपथ जमीन पर गिरे थे। पुलिस बुजुर्ग को लेकर अस्पताल पहुंची जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि मृतक के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा कनाडा और छोटा बेटा अमेरिका में है। रसपाल सिंह लंबे समय से दमे की बीमारी से ग्रसित चल रहे थे। इसके चलते वह कुछ समय से मानसिक तनाव में थे। पुलिस के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed