{"_id":"657ac30c21909acf7f05bf38","slug":"ambulance-service-being-operated-for-treatment-of-animals-is-proving-helpful-for-animal-farmers-in-haldwani-2023-12-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Haldwani: हर दिन आती हैं 497 कॉल, 280 पशुओं को ही मिल पाता है इलाज, राज्य में 60 पशु एंबुलेंस हो रहीं संचालित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haldwani: हर दिन आती हैं 497 कॉल, 280 पशुओं को ही मिल पाता है इलाज, राज्य में 60 पशु एंबुलेंस हो रहीं संचालित
Thu, 14 Dec 2023 02:28 PM IST
हीरा मेहरा
उदय सेठ, संवाद
उदय सेठ, संवाद
Published by: हीरा मेहरा
Updated Thu, 14 Dec 2023 02:28 PM IST
सार
उत्तराखंड में पशुओं के इलाज के लिए संचालित की जा रही एंबुलेंस सेवा पशुपालकों के लिए मददगार साबित हो रही है। बीमार, घायल पशुओं को अस्पताल पहुंचाने के लिए हर रोज औसतन 497 काॅल पहुंच रही हैं।
विज्ञापन
गाय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पशुओं के इलाज के लिए संचालित की जा रही एंबुलेंस सेवा पशुपालकों के लिए मददगार साबित हो रही है। बीमार, घायल पशुओं को अस्पताल पहुंचाने के लिए हर रोज औसतन 497 काॅल पहुंच रही हैं।
विज्ञापन
हालांकि एंबुलेंस की कमी की वजह से औसतन 280 पशुओं को ही उपचार मिल पा रहा है। ज्यादा से ज्यादा पशुपालकों की मदद के लिए एंबुलेंस की संख्या बढ़ाने पर विचार चल रहा है। इसके तहत 35 और एंबुलेंस खरीदी जाएंगी।
विज्ञापन
पशुपालन विभाग की ओर से पशुओं के निशुल्क उपचार के लिए 16 नवंबर 2022 को मोबाइल वेटरनरी यूनिट सेवा शुरू की गई थी। मानवों के लिए 108 एंबुलेंस की तरह पशुओं के लिए इस सेवा को 1962 नाम दिया गया।
विज्ञापन
पिछले साल सेवा के शुरू होने से लेकर 30 नवंबर तक देहरादून काॅल सेंटर 188421 कॉल पहुंच चुकी है। 379 दिन में 106051 पशुओं का इलाज हुआ। इसके जरिये हर दिन औसतन 280 पशुओं निशुल्क उपचार हुआ।
पर पशुओं की संख्या और कॉल को देखते हुएमौजूदा पशु एंबुलेंस की संख्या काफी कम है। इस संख्या को बढ़ाने का फैसला किया गया है। यह एंबुलेंस 35 ब्लाॅक में तैनात होंगी।
वहीं, पशु एंबुलेंस सेवा का लाभ लेने के मामले पिथौरागढ़ जिला सबसे आगे रहा, इस जिले के पशुपालकों ने इस सेवा के माध्यम से 15,827 पशुओं का उपचार कराया।
Trending Videos
16 नवंबर 2022 से 30 नवंबर 2023 तक
जिला कॉल की गईं पशुओं का उपचार
अल्मोड़ा 14137 7556
बागेश्वर 7471 5036
चमोली 8854 8729
चंपावत 11195 6997
देहरादून 17538 11401
हरिद्वार 19277 10431
नैनीताल 14847 5983
पौड़ी 17220 11430
पिथौरागढ़ 7590 15872
रुद्रप्रयाग 4594 2600
टिहरी 9454 5284
ऊधमसिंह नगर 17407 8201
उत्तरकाशी 10465 6531
204 चिकित्सक स्टाफ तैनात
1962 एमवीयू के राज्य प्रभारी आशीष नेगी ने बताया कि वर्तमान में करीबन 204 चिकित्सक स्टाफ विभिन्न जिलों में एमवीयू में सेवाएं दे रहे हैं। वही कॉल सेंटर में 16 का स्टाफ है, जो कॉल के बाद नजदीकी वाहन में चिकित्सक को सूचित कर संबंधित क्षेत्र में जाने के निर्देश देते हैं। बताया कि प्रत्येक वाहन में एक पशुचिकित्सक, एक सहायक स्टाफ और एक ड्राइवर मौजूद रहते हैं।
जिला कॉल की गईं पशुओं का उपचार
अल्मोड़ा 14137 7556
बागेश्वर 7471 5036
चमोली 8854 8729
चंपावत 11195 6997
देहरादून 17538 11401
हरिद्वार 19277 10431
नैनीताल 14847 5983
पौड़ी 17220 11430
पिथौरागढ़ 7590 15872
रुद्रप्रयाग 4594 2600
टिहरी 9454 5284
ऊधमसिंह नगर 17407 8201
उत्तरकाशी 10465 6531
204 चिकित्सक स्टाफ तैनात
1962 एमवीयू के राज्य प्रभारी आशीष नेगी ने बताया कि वर्तमान में करीबन 204 चिकित्सक स्टाफ विभिन्न जिलों में एमवीयू में सेवाएं दे रहे हैं। वही कॉल सेंटर में 16 का स्टाफ है, जो कॉल के बाद नजदीकी वाहन में चिकित्सक को सूचित कर संबंधित क्षेत्र में जाने के निर्देश देते हैं। बताया कि प्रत्येक वाहन में एक पशुचिकित्सक, एक सहायक स्टाफ और एक ड्राइवर मौजूद रहते हैं।