{"_id":"66738079a2f65331f90a6872","slug":"alto-was-running-with-seven-passengers-police-caught-it-nainital-news-c-238-1-shld1020-105990-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: सात सवारी बैठाकर दौड़ा रहा था ऑल्टो, पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: सात सवारी बैठाकर दौड़ा रहा था ऑल्टो, पुलिस ने पकड़ा
Thu, 20 Jun 2024 06:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 20 Jun 2024 06:36 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। ऑल्टो टैक्सी में सात सवारियां बैठाना टैक्सी चालक को महंगा पड़ गया। एसओ ने टैक्सी का पीछा कर चालक को पकड़ा, जिसके बाद टैक्सी को सील कर दिया।
जानकारी के अनुसार एसओ रमेश बोरा बुधवार शाम तल्लीताल चौराहे पर यातायात व्यवस्था बना रहे थे। हल्द्वानी मार्ग पर उन्होंने एक ऑल्टो में सवारियों के साथ चालक को बैठते देखा। उनके वहां पहुंचने से पहले टैक्सी हल्द्वानी को निकल गया। एसओ ने वायरलेस पर हनुमानगढ़ी पर टैक्सी को रोकने के निर्देश दिए। हनुमानगढ़ी पर तैनात पुलिस कर्मी ने टैक्सी को रोक लिया। टैक्सी का पीछा करते हुए एसओ भी हनुमानगढ़ी पहुंच गए। उन्होंने टैक्सी से सात सवारियों के साथ चालक को उतारा। एसओ ने बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर बेतालघाट ऊंचकोट निवासी जीवन चंद्र के खिलाफ कार्रवाई करते हुए टैक्सी को सीज कर दिया गया है। संवाद