{"_id":"5db348598ebc3e01451c34a3","slug":"almora-resident-s-brother-in-law-thrashed-by-truck-died-haldwani-news-hld3617950185","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली पर मातम में बदली खुशियां, भाई-बहन को ट्रक ने रौंदा, दोनों की दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली पर मातम में बदली खुशियां, भाई-बहन को ट्रक ने रौंदा, दोनों की दर्दनाक मौत
Sat, 26 Oct 2019 12:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर(ऊधमसिंह नगर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर(ऊधमसिंह नगर)
Published by: हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2019 12:49 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर में शुक्रवार देर रात दीपावली के त्यौहार मनाने की तैयारी में जुटे एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। गदरपुर से स्कूटी से घर लौट रहे भाई-बहन को हाईवे पर ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में दोनों की दर्दनाक की मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया। शनिवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम किया जाएगा।
विज्ञापन
अल्मोड़ा जिले के मासी चौखटिया निवासी गिरधर सिंह बिष्ट पंजाब में नौकरी करते हैं। उन्होंने यहां कोतवाली क्षेत्र के हंस विहार कालोनी में घर बनाया है। जहां उनकी पत्नी अपने दो बच्चों समेत रहती हैं। उनकी बेटी निशा (22) और बेटा देवेश सिंह बिष्ट (18) किसी काम से गदरपुर गए थे।
विज्ञापन
शुक्रवार रात दोनों स्कूटी से घर लौट रहे थे। नेशनल हाईवे-74 पर कीरतपुर मोड़ पर भाई-बहन को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर एएसपी देवेंद्र पींचा, एसपी क्राइम प्रमोद कुमार, कोतवाल कैलाश चंद्र भट्ट मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवाया।
विज्ञापन
पुलिस ने उनके मोबाइल नंबर से परिचितों को फोन कर घटना की जानकारी दी। रिश्तेदारों ने मृतकों के पिता को भी सूचना दे दी है। दिल की मरीज होने की वजह फिलहाल उसकी मां को सूचना नहीं दी गई है। भाई-बहन की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
वहीं, शनिवार सुबह पिथौरागढ़ में चुपकोट बैंड से पहले एक टिप्पर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में ड्राइवर जमराडी निवासी कैलाश सिंह पुत्र गणेश सिंह 26 साल घायल हो गया। जबकि भरत सिंह पुत्र प्रह्लाद सिंह(17) निवासी जमराड़ी की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।