फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   All basic facilities will be provided to entrepreneurs

उद्यमियों को सभी मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
All basic facilities will be provided to entrepreneurs
हल्द्वानी। सर्किट हाउस में बुधवार को हुई उद्योग मित्रों की बैठक में सड़कों का मुद्दा छाया रहा। डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने कहा कि औद्योगिक अस्थानों पर उद्यमियों को सभी मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन

उद्यमियों ने रामनगर के तेलीपुरा-चिल्किया रोड के चौड़ीकरण का मुद्दा उठाया। लोनिवि के अधिशासी अभियंता ने बताया कि इस सड़क के सुधारीकरण के लिए 295.35 लाख का डीपीआर विभागीय स्तर से अनुमोदित कर लोनिवि के प्रमुख सचिव को भेजा गया है। डीएम ने कोटाबाग वाया पतलिया, मुसाबंगर मार्ग का प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश अधिशासी अभियंता लोनिवि को दिए। अधिशासी अभियंता लोनिवि ने बताया कि अध्यक्ष चैंबर के साथ कालाढूंगी रोड पावर हाउस से नर्सिंग तल्ला, कमलुवागांजा सड़क का संयुक्त निरीक्षण किया गया। इसकी लंबाई 500 मीटर है। इस मार्ग पर तीन उद्योग स्थापित हैं। सड़क का नवीनीकरण न होने से मार्ग पर गड्ढे हो गए हैं। इसकी डीपीआर भेजी गई है।
विज्ञापन

ये मांगें भी उठीं
-उद्यमियों ने कहा कि मैसर्स एनबी मिनरल कारपोरेशन पिथौरागढ़ में खनन कार्य पिछले मार्च से बंद होने के कारण कच्चा माल प्राप्त करने वाली अन्य ईकाइयों के कर्मचारियों के सामने रोजगार संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मैसर्स तेजल ग्रुप एंड इंड्रस्टीज कठघरिया को बैंक ऑफ बड़ौदा लोहरियासाल तल्ला की ओर से दिए गए ऋण के सरलीकरण और ईकाई के पुनर्वासन के संबंध में अनुरोध किया गया।
-मैसर्स शिवम इंडिया ने बेवरेज ग्राम नरपतपुर-सकतपुर लिंक रोड को चौड़ा और पक्का करने का अनुरोध किया।
खाली प्लाटों की सूची उपलब्ध कराने की मांग
हल्द्वानी। उद्यमियों ने सिडकुल भीमताल स्थित औद्योगिक प्लाटों का गूगल मैप बनाए जाने और खाली प्लाटों की सूची चैंबर कार्यालय और उद्योग विभाग को उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। इस पर डीएम ने क्षेत्रीय प्रबंधक सिडकुल को औद्योगिक आस्थानों की सभी सूचनाएं और खाली प्लाटों की सूची चैंबर जीएम डीआई को देने के निर्देश दिए।
रामनगर की कंपनियों को पुरस्कार
हल्द्वानी। डीएम ने रामनगर की कंपनी डैलिशिया फूड्स इंडिया को अचार, मुरब्बा बनाने पर पहले पुरस्कार के रूप मे छह हजार का चेक दिया। हिमालयन आयुर्वेदिक शोध संस्थान लूटाबगण रामनगर को आयुर्वेदिक दवाइयां बनाने के लिए द्वितीय पुरस्कार के रूप में चार हजार का चेक दिया।

ये रहे मौजूद
बैठक में एमडी केएमवीएन नरेंद्र सिंह भंडारी, सीडीओ डॉ. संदीप तिवारी, अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी, सचिव प्राधिकरण पंकज उपाध्याय, सिटी मजिस्टेट ऋचा सिंह, चैंबर अध्यक्ष आरसी बिन्जौला, सचिव मनोज डागा, महाप्रबंधक उद्योग विपिन कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक सिडकुल कमल कफलटिया, लीड बैक प्रबंधक एमएस जंगपांगी, अधिशासी अभियन्ता लोनिवि अशोक कुमार, एके श्रीवास्तव, डीएस बिष्ट, डॉ. आरके चतुर्वेदी, गौरव पांडे, विपिन आर्य, नानक चंद्र लोहिया, मनोज त्रिपाठी, सर्वेश बिन्जौला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed