फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   All 51 examinee passes in Inter-Punjabi

इंटर पंजाबी में सभी 51 परीक्षार्थी पास

Tue, 30 May 2017 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रामनगर
अमर उजाला ब्यूरो रामनगर Updated Tue, 30 May 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन


उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में कई विषय हाई स्कोरिंग रहे। इसके बावजूद कई विषयों के बोर्ड परीक्षाफल में भी काफी अंतर है। माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ाने वाले शिक्षकों का बोर्ड परीक्षाफल के आधार पर मूल्यांकन होगा। शिक्षा निदेशक आरके कुंवर ने बताया कि जिन शिक्षक-शिक्षिकाओं का परीक्षाफल अपने विषय में बोर्ड के औसत से कम रहेगा, उन्हें इस बारे में स्पष्टीकरण देना होगा जबकि विभिन्न विषयों में सर्वोच्च अंक पाने वाले परीक्षार्थियों और उनके शिक्षकों को शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय सम्मानित करेंगे।

हाइस्कूल हिंदी का पास प्रतिशत 89.08 रहा जबकि उर्दू का 68.41, पंजाबी का 97.42, अंग्रेजी का 77.93, संस्कृत का 86.19, गणित का 76.11, गृहविज्ञान का 87.63, विज्ञान का 78.80, सामाजिक विज्ञान का 88.79, संगीत का 93.70, पेंटिंग का 98.95 प्रतिशत रहा। इंटर स्तर पर हिंदी का कुल परीक्षाफल 98.30 रहा। अंग्रेजी का 82.97, संस्कृत का 91.56, उर्दू का 99.21, पंजाबी का 100 प्रतिशत, इतिहास का 90.92, भूगोल का 92.90 अर्थशास्त्र का 76.98 प्रतिशत, ड्राइंग का 98.69, राजनीति विज्ञान 89.78, समाजशास्त्र का 95.35, शिक्षाशास्त्र का 93.61, गणित का 80.39, भौतिक विज्ञान का 72.22, रसायन विज्ञान का 81.38, जीव विज्ञान का औसत 86.54 रहा। इंटर पंजाबी में शामिल एकमात्र छात्र और 50 छात्राओं समेत सभी 51 परीक्षार्थी पास हुए।
विज्ञापन


इंटर उर्दू में सभी 102 छात्राएं पास हुईं। इसमें शामिल 127 में से 126 परीक्षार्थी पास हुए। हिंदी में शामिल 128844 में से 126656 पास हुए। अंग्रेजी में शामिल 98430 में से 81674 परीक्षार्थी पास हुए। संस्कृत में शामिल 27265 में से 24965 पास हुए। इंटर इतिहास में शामिल 21607 में 19646 पास रहे। भूगोल में शामिल 40510 में से 37636 पास हुए। अर्थशास्त्र में शामिल 64215 में से 49434 पास हुए। राजनीतिविज्ञान में शामिल 62697 में से 56293 पास रहे। मनोविज्ञान में शामिल 684 में से 675 पास हुए। समाजशास्त्र में शामिल 22999 में से 21941 पास हुए। शिक्षाशास्त्र में शामिल 3963 में से 3710 पास रहे। भौतिक विज्ञान में शामिल 47453 में से 34275 पास हुए। रसायन विज्ञान में शामिल 47420 में से 38593 पास हुए। गणित में शामिल 21469 में से 17259 पास हुए। जीवविज्ञान में शामिल 25942 में से 22451 पास हुए। इनके अंकपत्र, प्रमाणपत्र मुख्य शिक्षा अधिकारियों को दे दिए गए हैं। उनसे 10 जून तक परीक्षार्थियों तक प्रधानाचार्यों के माध्यम से पहुंचाने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed