फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Akanksha will represent the country's cadets on Republic Day

गणतंत्र दिवस पर देश के कैडेट्स का प्रतिनिधित्व करेंगी आकांक्षा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 02:30 AM IST
विज्ञापन
Akanksha will represent the country's cadets on Republic Day
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को ब्रीफ करती आंकक्षा
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय डीएसबी परिसर नैनीताल की नेवल एनसीसी कैडेट आकांक्षा वर्मा ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। आकांक्षा का चयन गणतंत्र दिवस कैंप में आने वाले वीआईपी को एनसीसी की ब्रीफिंग करने के लिए हुआ है। मंगलवार को उसने नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को एनसीसी कैंप के दौरान एनसीसी की गतिविधियों के बारे में बताया।
विज्ञापन

कैडेट आकांक्षा वर्मा डीएसबी परिसर की बीएससी की छात्रा हैं। सब लेफ्टिनेंट डॉक्टर रीतेश साह ने बताया कि देश के विभिन्न संस्थानों से आए कैडेट्स में सिर्फ आकांक्षा को चुना गया है। वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल राकेश कुमार भदौरिया के माध्यम से यह सूचना प्राप्त हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि डीएसबी परिसर के अन्य कैडेट्स को गार्ड ऑफ ऑनर, प्रधानमंत्री रैली और राजपथ पर प्रतिभाग करने का अवसर प्राप्त हुआ है। गार्ड ऑफ ऑनर में सीसी भारत बिष्ट, एलसी मोहित सिंह रावत, राजपथ में सीडीटी रोहित जोशी, सीडीटी लक्ष्मी बिष्ट और पीएम रैली में सीडीटी दीपक ढेला, सीडीटी हरीश रौतेला, किशन सिंह और निकिता गोस्वामी शामिल है। कैडेट की इस उपलब्धि पर कमांडिंग ऑफिसर डीके सिंह, परिसर निदेशक प्रो. एलएम जोशी, चीफ इंस्पेक्टर एके सिंह, चीफ पैटी ऑफिसर आरपी सिंह आदि ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed