फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Air pressure gun was inserted into the delicate place of the body in the dispute of the transaction

लेनदेन के विवाद में शरीर की नाजुक जगह में घुसेड़ दी एयर प्रेशर गन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Air pressure gun was inserted into the delicate place of the body in the dispute of the transaction
पंतनगर। सिडकुल की एक फैक्टरी में कार्यरत दो कर्मचारियों के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर मारपीट हो गई। इसमें एक कर्मी ने दूसरे कर्मी पर उसके शरीर की नाजुक जगह में एयर प्रेशर गन घुसेड़ने का आरोप लगाया है, जिससे उसके आंत फट गई और वह निजी अस्पताल में जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहा है। पुलिस ने पीड़ित के भाई की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

ग्राम नऊवा नगला दयूरिया पीलीभीत (यूपी) के मूल निवासी और हाल निवासी आनंद विहार, फुलसुंगा रुद्रपुर सत्येंद्र वर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका भाई विजय कुमार (27) आईआईई सिडकुल सेक्टर-9 की ऑटो कंपनी में काम करता है। उसी कंपनी में ग्राम दिवारी बीसलपुर पीलीभीत (यूपी) निवासी मुनेंद्र पाल भी कार्यरत है। उसके भाई विजय और मुनेंद्र की होली से 10-12 दिन पूर्व रुपयों के लेने देन को लेकर गालीगलौज और हाथापाई हो गई थी। उस समय मुनेंद्र ने उसके भाई को धमकी दी थी कि वह उसे छोड़ेगा नहीं। बताया कि बीती 30 मई को सुबह करीब छह बजे उसका भाई कंपनी में ड्यूटी पर गया था। आरोप है कि मौका पाते ही मुनेंद्र ने उसके भाई को जान से मारने के इरादे से उसके शरीर की नाजुक जगह में कंपनी की एयर प्रेशर गन घुसेड़ दी और एयर प्रेशर के चलते उसके भाई के पेट की आंत फट गई।
विज्ञापन

बताया कि मौके पर दो कर्मचारी भी मौजूद थे। कंपनी वाले उसके भाई को अस्पताल न ले जाकर आनंद विहार फुलसुगा कमरे पर छोड़ गए और मुनेंद्र को वहां से भगा दिया। साथ ही कहा कि यह बात किसी को मत बताना, विजय जल्द ठीक हो जाएगा लेकिन उसके भाई की हालत गंभीर थी, जिस कारण वह उसे निजी अस्पताल ले गया। बताया कि उसके भाई की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
मामला करीब 10 दिन पुराना है। दोनों पक्ष के लोग यूपी के पीलीभीत जिले के ही निवासी हैं और एक ही कंपनी में कार्यरत हैं। एहतियातन पीड़ित के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कंपनी की सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई हैं। यदि आरोप में सत्यता पाई जाती है तो आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। - अभय सिंह, सीओ रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed